
iQOO Z6 Lite 5G Sale: Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 Processor वाला दुनिया का पहला फोन iQOO Z6 Lite 5G आज इंडिया में अमेजन इंडिया पर पहली बार सेल के लिए आने वाला है। हाल ही में पेश किए गए इस Z6-lineup वाले सस्ते 5G Phone से पहले कंपनी iQOO Z6, iQOO Z6 5G, और iQOO Z6 Pro 5G को पेश कर चुकी है। वहीं, अगर आप कम कीमत के Cheapest 5G Phone को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज होने iQOO Z6 Lite 5G को भारी डिस्काउंट के साथ आज होने वाली पहली सेल में खरीदा जा सकता है। इस फोन की खास बात इसका 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 120Hz FHD+ डिस्प्ले जैसे है। iQOO Z6 Lite 5G फोन आज यानी 14 सितंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। आइए आगे जानते हैं कितना डिस्काउंट और कितने बजे इसकी सेल होगी।
iQOO Z6 Lite 5G की कीमत और सेल ऑफर्स
iQOO Z6 लाइट 5G की कीमत की बात करें तो डिवाइस के 4GB+64GB वेरिएंट का प्राइस 13,999 रुपये (इफेक्टिव कीमत 11,499 रुपये) और 6GB+128GB वेरिएंट का प्राइस 15,499 रुपये (इफेक्टिव कीमत 12,999 रुपये) है। वहीं, पहली सेल में इस फोन को SBI कार्ड से खरीदने पर 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट भी लिया जा सकता है। इसके अलावा फोन के साथ 399 रुपये में 18W का कम्पैटिबल चार्जर दिया जा रहा है। फोन दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन स्टेलर ग्रीन और मिस्टिक नाइट में आता है।
The all-new #iQOOZ6Lite5G is powered by the World’s 1st Snapdragon 4 Gen 1 Mobile Platform and Best in Segment 120Hz Screen Refresh Rate*, starting at ₹11.499*. The sale begins on @amazonIN and https://t.co/UHWenFrz4q on Sep 14th | 12.15 PM.
Know More: https://t.co/KF57qZmHs3 pic.twitter.com/biJKQsK9pw
— iQOO India (@IqooInd) September 12, 2022
iQOO Z6 Lite 5G Specification
- डिसप्ले: iQOO Z6 Lite कीस्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल में बनी हुई है। वहीं, इसमें 6.58-Fv; (16.71cm) की FHD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2408×1080 है। इसके अलावा फोन का डिस्प्ले 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट का स्पोर्ट है।
- प्रोसेसर: वहीं, फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रोसेसर है जो कि 6nm प्रोसेसर है, जिसका AnTuTu स्कोर 388486 से लैस है। इस प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन में फास्ट और स्मूथ परफॉर्मेंस मिलेगी।
- रैम व स्टोरेज: iQOO Z6 Lite 5G में एक्सटेंडेड रैम 2.0 भी है जो फोन की रैम को 6GB से बढ़ाकर 8GB रैम कर देगा। इसके अलावा फोन में 64GB व 128GB की स्टोरेज दी गई है।
- बैटरी: कंपनी का कहना है कि नया फोन एक शक्तिशाली 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। तक करता है।
- कूलिंग सिस्टम: परफॉरमेंस बीस्ट iQOO Z6 लाइट 5G को सेगमेंट लीडिंग फीचर्स जैसे 4-कंपोनेंट कूलिंग सिस्टम के साथ एक इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, iQOO Z6 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP आई ऑटोफोकस मेन कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर 8MP का कैमरा दिया गया है।


















