11499 रुपये में आया iQOO का पावरफुल और सस्ता 5G Smartphone, 6GB रैम के साथ मिलेगी बाहुबली Battery

Join Us icon

iQOO Z6 Lite 5G Mobile Launched: iQOO ने आज भारत में अपने बजट कैटेगरी के अंदर नए 5G फोन (Budget 5G Mobile) को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को iQOO Z6 Lite 5G के नाम से पेश किया गया है। इस फोन की खासियत है कि यह दुनिया का पहला फोन है जो कि Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 Processor के साथ पेश किया गया है। वहीं, कम कीमत के बावजूद इस स्मार्टफोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। पेश कर दिया है। सस्ता होने के बावजूद फोन में कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। फोन में मिलने वाले टॉप फीचर्स की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000mAh बैटरी, 50MP आई ऑटोफोकस कैमरा और लेटेस्ट Android 12 ओएस मिलता है। आइए आगे आपको इसकी कीमत, सेल डिटेल और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी देते हैं।

iQOO Z6 Lite 5G का प्राइस और सेल डेट

फेस्टिव सीजन से पहले पेश किए गए इस फोन को कंपनी 14 सितंबर से अमेजन और iQOO ई-स्टोर पर दोपहर 12:15 बजे सेल के लिए पेश करेगी। वहीं, iQOO Z6 लाइट 5G की कीमत की बात करें तो डिवाइस के 4GB+64GB वेरिएंट का प्राइस 13,999 रुपये (इफेक्टिव कीमत 11,499 रुपये) और 6GB+128GB वेरिएंट का प्राइस 15,499 रुपये (इफेक्टिव कीमत 12,999 रुपये) है। फोन स्टेलर ग्रीन और मिस्टिक नाइट कलर ऑप्शन में बिक्री पर जाएगा।

z6_lite_offer

iQOO चार्जर पर मिलेगी बंपर छूट

कंपनी ने लॉन्च के दौरान जानकारी दी है कि इस फोन के साथ दो साल के Android अपडेट और तीन साल के सुरक्षा पैच दिया जाएगा। वहीं, इसके अलावा, iQOO चार्जर पर एक बंडल ऑफर भी प्रदान कर रहा है, जहां ग्राहक इसे केवल 399 रुपये (67% छूट) पर खरीद सकते हैं, यदि इसे स्मार्टफोन के साथ खरीदा जाता है।
iQOO 9T India launch in july with qualcomm snapdragon 8 gen 1 specs price leak

iQOO Z6 Lite 5G Specification

iqoo-z6-lite

  1. डिसप्ले: iQOO Z6 Lite कीस्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल में बनी हुई है। वहीं, इसमें 6.58-Fv; (16.71cm) की FHD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2408×1080 है। इसके अलावा फोन का डिस्प्ले 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट का स्पोर्ट है।
  2. प्रोसेसर: वहीं, फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रोसेसर है जो कि 6nm प्रोसेसर है, जिसका AnTuTu स्कोर 388486 से लैस है। इस प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन में फास्ट और स्मूथ परफॉर्मेंस मिलेगी।
  3. रैम व स्टोरेज: iQOO Z6 Lite 5G में एक्सटेंडेड रैम 2.0 भी है जो फोन की रैम को 6GB से बढ़ाकर 8GB रैम कर देगा। इसके अलावा फोन में 64GB व 128GB की स्टोरेज दी गई है।
  4. बैटरी: कंपनी का कहना है कि नया फोन एक शक्तिशाली 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। तक करता है।
  5. कूलिंग सिस्टम: परफॉरमेंस बीस्ट iQOO Z6 लाइट 5G को सेगमेंट लीडिंग फीचर्स जैसे 4-कंपोनेंट कूलिंग सिस्टम के साथ एक इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  6. कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, iQOO Z6 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP आई ऑटोफोकस मेन कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर 8MP का कैमरा दिया गया है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here