
आईकू आने वाली 14 सितंबर को इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। ‘जे़ड’ सीरीज़ में जोड़ा जाने वाला यह मोबाइल iQOO Z6 Lite 5G Phone होगा जो 14 सितंबर को Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। लेकिन एक ताजा रिपोर्ट में आईकू ज़ेड 6 लाइट 5जी फोन के इंडिया लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत का खुलासा कर दिया गया है।
iQOO Z6 Lite 5G price in India
रिपोर्ट के मुताबिक आईकू ज़ेड6 लाइट 5जी दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जिसका प्राइस 13,499 रुपये होगा। इसी तरह iQOO Z6 Lite 5G 6 GB RAM + 128 GB Storage 14,999 रुपये प्राइस पर लॉन्च होगा। बहरहाल हम फोन लॉन्च होने तक इस प्राइस को महज एक लीक ही मान रहे हैं।

World’s 1st Snapdragon 4 Gen 1 Phone
आईकू ज़ेड6 लाइट 5जी की सबसे उपलब्धि यही होगी कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन जेन 1 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले किसी भी ब्रांड के किसी भी मोबाइल फोन में यह चिपसेट नहीं दिया गया है। बता दें कि Snapdragon 4 Gen 1 चिप 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है जो जीपीयू परफॉर्मेंस को 18.4 तथा सीपीयू परफॉर्मेंस को 6.9 प्रतिशत तक बूस्ट कर देता है। यह चिपसेट डुअल 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।
iQOO Z6 Lite 5G Specifications
फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह आईकू मोबाइल 2.5डी फ्लैट फ्रेम डिजाईन पर बना होगा जिसकी मोटाई महज 8.25एमएम है। इस फोन की डिसप्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करेगी। वहीं लीक के अनुसार 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा।
iQOO Z6 Lite 5G डुअल रियर कैमरा पर लॉन्च होगा जिसमें 50MP Eye Auto Focus प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। यह कैमरा एआई टेक्नोलॉजी से लैस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए में 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।



















