
रिलायंस जियो (Reliance Jio) की ओर से यूजर्स को कम कीमत में कई सारे प्लान उपलब्ध कराए जाते हैं। लेकिन अगर आपकी डेली डेटा का यूज 1.5 जीबी तक है, तो इसके लिए भी जियो के पास कई सस्ते प्लान मौजूद हैं। अगर आप भी जियो यूजर्स हैं और प्रति दिन 1.5जीबी इंटरनेट डाटा के साथ आने वाले रिचार्ज की तलाश कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है। कंपनी के 1.5GB डाटा वाले प्लान की शुरुआती कीमत सिर्फ 119 रुपये है। यह जियो रिचार्ज प्लान ना सिर्फ सस्ते हैं, बल्कि शानदार बेनिफिट्स के साथ आते हैं। वहीं, सभी प्लान मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस लाभ से लैस हैं। आइए जानते हैं इन सभी प्लान के बारे में विस्तार से सबकुछ।
1.5GB डाटा वाले जियो के 5 सस्ते रिचार्ज
- Jio Rs 119 plan
- Jio Rs 199 plan
- Jio Rs 239 plan
- Jio Rs 259 plan
- Jio Rs 479 plan
Jio का 119 रुपये वाला प्लान
लिस्ट में सबसे पहले Jio 119 रुपये का प्लान है जो कि 1.5 जीबी डेली डाटा के साथ आता है। इस प्लान में 14 दिनों की वैधता मिलती है। इस हिसाब से रिचार्ज में कुल 21GB डाटा मिलता है। वहीं, डेली डाटा की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps हो जाती है। इसके अलावा, रिचार्ज पूरी वैधता अवधि के दौरान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 300 मुफ्त एसएमएस के साथ आता है। वहीं, यूजर्स को इस प्लान में Jio ऐप्स – Jio Cinema, Jio TV, Jio क्लाउड और Jio सुरक्षा के लिए एक मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio और Airtel के मंथली प्लान में कौन सस्ता और बेस्ट, जानें यहां
Jio का 199 रुपये वाला प्लान
इस लिस्ट में 1.5GB डेली डाटा वाला दूसरा प्लान 199 रुपये वाला है, जिसमें 23 दिनों की वैधता के साथ 4G स्पीड पर 1.5GB डेली डाटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 34.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा FUP के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps पर लॉक हो जाती है। इस प्लान में मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ दिया जाता है। वहीं, इस Jio रिचार्ज में Jio ऐप्स की सदस्यता के साथ आता है – Jio Cinema, Jio TV, Jio क्लाउड और Jio सुरक्षा का लाभ भी मिलता है।
Jio का 239 रुपये वाला प्लान
Jio के 239 रुपये के प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है। इस रिचार्ज में 28 दिनों की वैधता के लिए कुल 42GB हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। वहीं, डाटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps तक मिलती है। साथ ही Jio के 239 रुपये के प्लान के साथ यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ मिलता है। इसके अलावा Jio ऐप्स सब्सक्रिप्शन का लाभ भी यूजर्स को मिलता है।
Jio का 259 रुपये वाला प्लान
जियो के 259 रुपये वाले मासिक कैलेंडर प्लान को हाल ही में कंपनी ने लॉन्च किया था जो कि एक माह की वैधता के साथ आता है। इस प्लान की खास बात है कि महीने के जितने भी दिन हों – 28 दिन, 29 दिन, 30 दिन या 31 दिन यह पैक हर महीने उसी तारीख को रिन्यू हो होगा जिस डेट को रिचार्ज कराया था। प्लान में 1.5GB डेली डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस / दिन। साथ ही इस रिचार्ज में Jio ऐप्स – Jio TV, Jio Cinema, Jio Security, और JioCloud का लाभ भी मिलता है। इसे भी पढ़ें: बाजार से गायब हुआ Jio Phone, दोगुना दाम वसूल रहे रिटेलर
लेटेस्ट वीडियो
Jio का 479 रुपये वाला प्लान
लिस्ट में सबसे आखिरी में Jio 479 रुपये का प्लान है। यह इस लिस्ट का सबसे महंगा रिचार्ज जो कि 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में डेली 1.5GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। साथ ही इसमें 84GB का कुल डाटा दिया जाता है। इसके अलावा, रिचार्ज पूरी वैधता अवधि के दौरान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 300 मुफ्त एसएमएस प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, उपयोगकर्ता को Jio ऐप्स की मुफ्त सदस्यता मिलती है जिसमें Jio Cinema, Jio TV, Jio क्लाउड, और Jio सुरक्षा शामिल हैं।




















