Jio, Airtel, Vi और BSNL के 365 दिन वाले ईयरली प्रीपेड रिचार्ज प्लान (2025), जानें प्लान में मिलने वाले फायदे

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/Jio-vs-Airtel-vs-Vi-vs-BSNL.jpg

भारत में Jio, Airtel, Vi और BSNL जैसे प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स 365 दिनों की लंबी वैधता वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं, जो यूजर्स को साल भर बिना रिचार्ज की चिंता के कनेक्टेड रखते हैं। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डाटा, SMS और अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन जैसे ओटीटी ऐप्स (जियोहॉटस्टार, अमेजन प्राइम, जी5, सोनी आदि) के साथ आते हैं। इस आर्टिकल में हमने Jio, Airtel, Vi और BSNL के 365 दिन वाले ईयरली प्रीपेड प्लान की लिस्ट तैयार की है। इसमें आप प्लान में मिलने वाले फायदे के बारे में जान सकते हैंः

जियो (Jio) 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान

अगर आप रिलायंस जियो के यूजर हैं, तो बता दें कि कंपनी के पास 365 दिन वाले दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। इन प्लान में आपको कई बेनिफिट्स भी मिलते हैं। जानते हैं डिटेल के साथः

प्रीपेड प्लान प्राइस वैलिडिटी व डाटा बेनिफिट्स
₹1748 336 दिन, केवल वॉयस कॉल अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, कोई डाटा नहीं, JioTV और 50GB JioCloud
₹3599 365 दिन, 2.5GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड 5G डाटा, 3 माह JioHotstar मोबाइल/टीवी, JioCloud 50GB
₹3999 365 दिन, 2.5GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड 5G, FanCode, JioTV, JioCloud, 3 माह JioHotstar

Jio 1748 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

आप लंबी अवधि वाले वॉयस ओनली प्लान की तलाश में हैं, तो जियो का यह प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जियो का 1748 रुपये वाला प्लान केवल वॉयस ऑनली प्लान है और इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 3600 SMS मिलते हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि प्लान में आपको कोई डाटा नहीं मिलता है। वहीं सब्सक्रिप्शन की बात करें, तो प्लान के साथ जियोटीवी और 50 जीबी जियोएआईक्लाउड की सुविधा मिलती है।

Jio 3599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

जियो का 3599 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो बार-बार फोन को रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है और इसमें आपको कुल 912.5 जीबी डाटा मिलता है यानी प्रति दिन 2.5 जीबी डाटा। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रति दिन 100 SMS मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 केबीपीएस रह जाती है। साथ ही, योग्य सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलता है। यह प्लान कई और बेनिफिट्स के साथ आता है, जैसे कि जियो फाइनेंस पर 2 प्रतिशत एक्स्ट्रा गोल्ड, नई कनेक्शन पर 2 महीने फ्री जियोहोम ट्रायल, 3 महीने जियोहॉटस्टार मोबाइल या टीवी सब्सक्रिप्शन, जियोएआईक्लाउड में 50 जीबी फ्री स्टोरेज आदि।

Jio 3999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

जियो का 3999 रुपये का प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को टोटल 912.5 जीबी डाटा मिलता है यानी प्रतिदिन 2.5 जीबी डाटा। साथ ही, आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा खत्म होने के बाद स्पीड 64 केबीपीएस रह जाती है। वहीं योग्य सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलता है। प्लान में फैनकोड, जियोटीवी और जियोएआईक्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा, जियो फाइनेंस पर 2 प्रतिशत एक्स्ट्रा गोल्ड, नई कनेक्शन पर 2 महीने फ्री जियोहोम ट्रायल, 3 महीने जियोहॉटस्टार मोबाइल या टीवी सब्सक्रिप्शन आदि शामिल है।

एयरटेल (Airtel) 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान

एयरटेल के यूजर हैं, तो बता दें कि टेलीकॉम कंपनी के पास कई ईयरली यानी 365 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। इन प्लांस में भी आपको कई सारे फायदे मिलते हैंः

प्रीपेड प्लान प्राइस वैलिडिटी-डाटा बेनिफिट्स
₹1849 365 दिन, केवल वॉयस कॉल अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, कोई डाटा नहीं, Hello Tune, 12 माह Perplexity Pro AI
₹2249 365 दिन, कुल 30GB डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, Hello Tune, 12 माह Perplexity Pro AI
₹3599 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड 5G, Hello Tune, 12 माह Perplexity Pro AI
₹3999 365 दिन, 2.5GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड 5G, JioHotstar मोबाइल 1 साल, Hello Tune, 12 माह Perplexity Pro AI

Airtel 1849 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

एयरटेल के पास 1849 रुपये वाला किफायती ईयरली प्लान मौजूद है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्लान है, जिसमें आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, आपको कुल 3600 SMS मिलते हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि प्लान में आपको डाटा की सुविधा नहीं मिलती है। बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें आपको हैलो ट्यून, 12 महीनों के लिए परप्लेक्सिटी प्रो एआई का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel 2249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 2249 रुपये का प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 30जीबी डाटा पैक के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों है। साथ ही, आपको कुल 3600 SMS मिलते हैं। पैक में मिलने वाले फायदों की बात करें, तो इसमें भी आपको हैलो ट्यून और 12 महीनों के लिए परप्लेक्सिटी प्रो एआई का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel 3599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 3599 रुपये रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैधता वाला लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान है। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड 5जी वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। प्लान में मिलने वाली बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें आपको हैलो ट्यून और 12 महीनों के लिए परप्लेक्सिटी प्रो एआई का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel 3999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 3999 रुपये रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैधता वाला एनुअल प्लान है जिसमें मोबाइल यूजर्स के लिए ढेर सारे बेनिफिट्स हैं। इसमें 2.5 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है जो ज्यादातर यूजर्स के लिए पर्याप्त है। अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। उपलब्धता वाले क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलता है। साथ ही, प्लान में एक साल की जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलती है। इसके अलावा, डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इसमें आपको हैलो ट्यून और 12 महीनों के लिए परप्लेक्सिटी प्रो एआई का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-idea) 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया के पास ईयरली प्रीपेड प्लान की लंबी लिस्ट मौजूद है। आइए जान लेते हैं इन रिचार्ज प्लान की डिटेलः

प्रीपेड प्लान प्राइस वैलिडिटी-डाटा बेनिफिट्स
₹1849 365 दिन, वॉयस ओनली अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS
₹1999 365 दिन, 24GB कुल डाटा 3600 SMS, डाटा के बाद 50p/MB चार्ज
₹2249 365 दिन, 30GB कुल डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS
₹3499 365 दिन, 1.5GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, Binge All Night, Weekend RollOver, 50GB एक्स्ट्रा डाटा, अनलिमिटेड 5G
₹3599 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, Half Day Unlimited Data (12AM–12PM), Weekend RollOver, Data Delights
₹3699 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, 50GB बोनस डाटा, Weekend RollOver, Hotstar Mobile 1 वर्ष
₹3799 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, Weekend RollOver, Data Delights, Amazon Prime Lite 1 वर्ष
₹4999 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, Weekend RollOver, Amazon Prime Lite + Vi Movies & TV (21 OTT)

Vi 1849 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई (Vi) का 1849 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए है, जो लंबी अवधि के लिए केवल वॉयस कॉलिंग चाहते हैं। यह केवल वॉयस ओनली प्लान है, जिसमें आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ प्लान में 3600 SMS भी मिलते हैं। एसएमएस कोटा खत्म होने के बाद लोकल 1 रुपये और एसटीडी 1.5 रुपये प्रति एसएमएस चार्ज होगा।

Vi 1999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई का 1999 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 24 जीबी डाटा, 3600 एसएमएस और 365 दिनों की वैधता मिलती है। कोटा पूरा होने के बाद डाटा टैरिफ 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज होगा। वहीं एसएमएस कोटा के बाद लोकल 1 रुपये और एसटीडी 1.5 रुपये प्रति एसएमएस चार्ज किया जाएगा।

Vi 2249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई का 2249 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 30जीबी डेटा, 3600 sms और 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। कोटा पूरा होने के बाद डाटा टैरिफ 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज होगा। एसएमएस कोटा खत्म होने के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये का चार्ज लागू होगा।

Vi 3499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई का 3499 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 1.5जीबी डाटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन और 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, ऑफर्स के तहत इस प्लान में अभी 50 जीबी डाटा 90 दिनों के लिए मिल रहा है। साथ ही आपको हर महीने 2जीबी तक बैकअप डाटा फ्री मिलता है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड घटकर 64केबीपीएस रह जाती है। वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये का चार्ज लागू होगा। 5जी हैंडसेट वाले सब्सक्राइबर्स 5जी नेटवर्क कवरेज एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे।

Vi 3599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई का 3599 रुपये ईयरली प्रीपेड प्लान की बात करें, तो अनलिमिटेड वॉयल कॉलिंग, प्रतिदिन 2जीबी डाटा, प्रतिदन 100 एसएमएस और 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस रह जाती है, वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। अगर आपके पास 5जी फोन है, तो 5जी नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे। वहीं बेनिफिट्स की बात करें, तो हाफ डे अनलिमिटेड डाटा 12am मिडनाइट से 12 PM तक, वीकेंड डाटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स की सुविधा मिलती है।

Vi 3699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई का 3699 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्लान में आपको प्रतिदिन 2जीबी डाटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। फिलहाल इस प्लान के साथ 50 जीबी डाटा 90 दिनों के लिए अतिरिक्त मिल रहा है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस रह जाती है, वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। अगर आपके पास 5जी फोन है, तो 5जी नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे। वहीं बेनिफिट्स की बात करें, तो हाफ डे अनलिमिटेड डाटा 12am मिडनाइट से 12 PM तक, वीकेंड डाटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स की सुविधा मिलती है। साथ ही, एक साल के लिए जियोहॉटस्टार मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi 3799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई का 3799 रुपये प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 2जीबी डाटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन और 365 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान में ऑफर्स के तहत आपको 50 जीबी डाटा 90 दिनों के लिए अतिरिक्त मिलता है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस रह जाती है, वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। अगर आपके पास 5जी फोन है, तो 5जी नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे। वहीं बेनिफिट्स की बात करें, तो हाफ डे अनलिमिटेड डाटा 12am मिडनाइट से 12 PM तक, वीकेंड डाटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स की सुविधा मिलती है। साथ ही, एक साल के लिए अमेजन प्राइम लाइट का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi 4999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वीआई का 4999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 2जीबी डाटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस रह जाती है, वहीं डेली एसएमएस कोटा के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए क्रमशः 1 और 1.5 रुपये चार्ज किया जाएगा। अगर आपके पास 5जी फोन है, तो 5जी नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा यूज कर सकेंगे। वहीं बेनिफिट्स की बात करें, तो हाफ डे अनलिमिटेड डाटा 12am मिडनाइट से 12 PM तक, वीकेंड डाटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स की सुविधा मिलती है। साथ ही, एक साल के लिए अमेजन प्राइम लाइट और वीआईएमटीवी का सब्सक्रिप्शन मिलता है। वीआई मूवीज एंड टीवी सुपर में सोनीलीव, जी5, फैनकोड और 16 अन्य ओटीटी का टीवी और मोबाइल एक्सेस भी शामिल है।

बीएसएनएल (BSNL) 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल के पास भी अपने यूजर्स के लिए कई सारे ईयरली प्लान मौजूद हैं।

प्रीपेड रिचार्ज प्लान वैलिडिटी-डाटा बेनिफिट्स
₹1498 365 दिन, कुल 120GB अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन
₹1551 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 2400 SMS/वर्ष
₹1859 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन
₹2399 365 दिन, 2GB/दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, डाटा खत्म होने के बाद 40Kbps स्पीड

BSNL 1498 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल का 1498 रुपये का प्लान 365 दिनों के लिए है, जिसमें 120जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। (जम्मू-कश्मीर के लिए स्पेशल वाउचर जेके20 प्लान)।

BSNL 1551 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल का 1551 रुपये का प्लान 365 दिनों के लिए 2जीबी प्रतिदिन डाटा के साथ है। इसमें अनलिमिटेड लोकल या एसटीडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ 2400 एसएमएस 365 दिनों के लिए मिलते हैं।

BSNL 1859 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल का 1859 रुपये का प्लान 365 दिनों के लिए है, जिसमें 2जीबी प्रतिदिन डाटा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड लोकल या एसटीडी वॉयस कॉलिंग मिलती है। साथ ही, इस प्लान में आपको 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं।

BSNL 2399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्लान 365 दिनों के लिए है जिसमें प्रतिदिन 2जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड वॉयस कालिंग की सुविधा मिलती है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 केबीपीएस तक रह जाता है। प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

सवाल- जवाब (FAQ)

जियो के 3599 रुपये वाले प्लान में जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन कैसे एक्टिवेट करें?

जियो मासिक प्लान पर ग्राहकों को प्लान एक्सपायरी के 48 घंटे के अंदर रिचार्ज करना होगा ताकि दूसरा और तीसरा महीना जियोहॉटस्टार बेनिफिट मिले। यूजर को जियोहॉटस्टार या जियोएआईक्लाउड पर उसी जियो नंबर से लॉगइन करना होगा।

वीआई के प्लान में डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद क्या होता है?

डेली कोटा के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस तक हो जाती है। अनलिमिटेड डाटा केवल पर्सनल और नॉन-कमर्शियल यूज के लिए है।

बीएसएनएल के 1859 रुपये प्लान में डाटा खत्म होने के बाद क्या चार्ज लगता है?

2जीबी प्रतिदिन के बाद मुख्य बैलेंस से 3पैसे प्रति 10केबी चार्ज होता है।

एयरटेल के 3999 रुपये प्लान में जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन किस तरह की है?

इस प्लान में एक साल के लिए जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलती है।

जियो के 3999 रुपये प्लान में फैनकोड कैसे एक्टिवेट करें?

फैनकोड सब्सक्रिप्शन जियोटीवी मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध है।

वीआई के प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर क्या है?

सोमवार से शुक्रवार का अनयूज्ड डाटा शनिवार और रविवार में कैरी किया जा सकता है।

जियो फाइनेंस पर 2 प्रतिशत एक्स्ट्रा गोल्ड कैसे क्लेम करें?

गोल्ड क्लेम करने के लिए +91-8010000524 पर मिस्ड कॉल देना होगा।

नोटः प्लान से संंबंधित अधिक जानकारी के लिए टेलीकॉम कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।