अब 30 सेकंड तक बजेगी आपके फोन की रिंग, ट्राई का आदेश

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/11/Smartphone-4.jpg

टेलीकॉम सेक्टर में काफी काफी समय से मोबाइल फोन्स पर आने वाले कॉल के रिंग टाइम को लेकर खबरें सामने आ रही थीं। रिंग टाइम को लेकर जियो और दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। दरअसल, कुछ समय पहले जियो के 20 सेकंड रिंग टाइम को देखकर दूसरी कंपनियों ने भी अपने रिंग टाइम को घटा दिया। हालांकि, अब ट्राई ने सभी ऑपरेटर्स के लिए 30 सेकंड के रिंग टाइम को तय कर दिया है।

ट्राई के इस फैसले के बाद जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बाकि की सभी टेलीकॉम कंपनियों को मानना होगा। ट्राई ने इस बात की जानकारी दी अब सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 30 सेकंड का रिंग टाइम देना होगा। इस नियम को इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों कॉल्स पर लागू किया गया है। इसे भी पढ़ें: Jio अब नहीं रहा फ्री, कॉलिंग के लिए देने होंगे पैसे

ट्राई का कहना है कि कॉल का जवाब मिले या न मिले, लेकिन फोन रिंग होने का समय 30 सेकंड का होना चाहिए। बता दें कि यह विवाद काफी समय से चल रहा था, जिसके बाद ट्राई को यह फैसला लेना पड़ा। एयरटेल शुरू से अपने नेटवर्क पर 45 सेकंड का रिंग टाइम देता आया है। कंपनी का मानना था कि 45 सेकंड किसी कॉल का जवाब देने के लिए पर्याप्त है। वहीं, जियो ने आईयूसी चार्जेस से बचने के लिए अपने रिंग टाइम को घटाकर 20 सेकंड तक कर दिया था। इसी के बाद सारा विवाद शुरू हुआ था।

दरअसल, जियो रिंग टाइमिंग को कम करके कस्टमर्स के कॉल न चाहते हुए मिस्ड कॉल में बदल रहा था। इसके बाद यूजर्स को मिस्ड कॉल का रिप्लाई करने के लिए कॉल बैक करना पड़ता था और इससे उस नेटवर्क को आईयूसी चार्ज देना होता था। वहीं, हाल ही में जियो ने अपने यूजर्स से आईयूसी चार्ज लेने का ऐलान किया था, जिसके बाद से जियो यूजर्स में मायूसी देखी गई थी। इसे भी पढ़ें: Airtel ब्रॉडबैंड यूजर्स को लिए बुरी खबर, अब नहीं मिलेगी ये सुविधा

क्या है IUC

इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) एक मोबाइल टेलिकॉम ऑपरेटर द्वारा दूसरे को भुगतान की जाने वाला प्राइस है। जब एक टेलीकॉम ऑपरेटर के ग्राहक दूसरे ऑपरेटर के ग्राहकों को आउटगोइंग मोबाइल कॉल करते हैं तब IUC का भुगतान कॉल करने वाले ऑपरेटर को देना पड़ता है। दो अलग-अलग नेटवर्क के बीच ये कॉल मोबाइल ऑफ-नेट कॉल के रूप में जानी जाती हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा IUC शुल्क निर्धारित किए जाते हैं और वर्तमान में यह 6 पैसे प्रति मिनट हैं।