जियो इफेक्ट: एयरटेल ने किया टेलीनॉर का अधिग्रहण

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/02/Airtel-Telenor.jpg

हर कोई जानता था कि जिस दिन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो भारतीय मोबाइल बाजार में दस्तक देगी उस दिन से मोबाइल बाजार में जबरदस्त बदलाव देखने को​ मिलेगा। छोटे आॅपरेटर्स के लिए ज्यादा मुश्किल होगा। आज जियो की सर्विस को लॉन्च हुए लगभग 5 महीने हो गए हैं और बदलाव महसूस होने लगा है। आज एक बहुत ही बड़ी खबर आई है। एयरटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि कंपनी टेलीनॉर इंडिया का अधिग्रहण करेगी।

भारत में टेलीनॉर की सेवाएं 7 टेलीकॉम सर्किल में थी। कंपनी आध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश पूर्व, उत्तर प्रदेश पश्चिम और असम में अपनी सेवा दे रही थी। टेलीनॉर भारत में 1800 मेगा​हट्र्ज स्पेक्ट्रम बैंड पर 2जी सेवा प्रदान कर रही थी। अधिग्रहण के बाद टेलीनॉर की सम्पती पर एयरटेल का अधिकार होगा।

रिलायंस जियो को एयरटेल का जवाब 10 रुपये में दे रहा है 1जीबी 4जी डाटा

एयरटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी कि इस अधिग्रहण से एयरटेल को सभी 7 स​र्कलों को मिलाकर 43.4 मेगाहट्र्ज का अतिरिक्त स्पेक्ट्रम प्राप्त होगा। जिसका उपयोग कंपनी बेहतर सर्विस के लिए करेगी। इसके साथ ही एयरटेल ने टेलीनॉर उपभोक्ताओं को बेहतर क्वालिटी सर्विस देने का भरोसा दिया है। हालांकि एयरटेल और टेलीनॉर इंडिया के इस डील में कहीं कंपनी ने राशी का जिक्र नही किया है।

रिलायंस जियो के 5 योगदान जिसने बदल दी भारतीय मोबाइल बाजार की तस्वीर

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वोडाफोन और आइडिया के विलय की जानकारी आई है। वहीं हाल में टाटा और आरकॉम के भी विलय की सूचना मोबाइल जगत में चर्चा का विषय रही है। मालूम हो कि एयरसेल और आरकॉम के विलय की जानकारी भी पहले ही आ चुकी है और कभी भी इस पर अधिकारिक मुहर लग सकती है। ऐसे में कहा जा सकता कि आने वाले कुछ दिनो में भारतीय मोबाइल बाजार और भी बदलने वाला है।