Jio का नया धमाका, 112GB डाटा और घर बैठे फ्री में IPL देखने का मौका, जानें क्या है पूरा प्लान

Join Us icon

IPL-2020 का आयोजन इस बार कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा रहा है। लेकिन, भारत में अभी से IPL को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत में मौजूद क्रिकेट प्रेमी घर बैठे आईपीएल देखने का मजा ले सकें इसलिए मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली जियो ने आईपीएल के लिए एक और नए टैरिफ प्लान्स की घोषणा की है। ‘जियो क्रिकेट प्लान्स’ के तहत लॉन्च किए गए इस प्लान में भी डाटा और वॉयस कॉलिंग के साथ 1 साल के डिज्नी + हॉटस्टार VIP का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

बॉल दर बॉल मैच देखने के शौकीनो के लिए जियो ने इस बार 598 रुपए वाले प्लान की पेशकश की है। इस प्लान में डिज़नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन पूरे साल भर के लिए मिलेगा। इस सब्सक्रिप्शन की मदद से जियो यूजर्स IPL देख सकेंगे। डिज़नी+ हॉटस्टार के अलावा यूजर्स को प्लान में डेली 2GB डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। कुल मिलाकर इस प्लान में यूजर्स को 112जीबी डाटा मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio 5G हुआ अनाउंस, मुकेश अंबानी ने फिर किया धमाका, रिलायंस जियो को लेकर की ये बड़ी घोषणाएं

jio-new

598 रुपए वाले प्लान से पहले क्रिकेट प्रेमियों के लिए जियो के पास 401 रुपए, 777 रुपए, 2,599 रुपए, और 499 रुपए के प्लान मौजूद हैं। इसके अलावा डिज्नी + हॉटस्टार VIP के सब्सक्रिप्शन के साथ क्रिकेट पैक में कुछ डाटा एड-ऑन प्लान भी हैं। इन पैक की कीमत 612 रुपए, 1004 रुपए, 1206 रुपए और 1208 रुपए है।

499 रुपए वाला CRICKET PACK

कंपनी ने 499 रुपए वाले अपने न्यू प्लान को Disney+Hotstar कैटगरी में ही लिस्ट किया है। 499 रुपए वाला फुल सीजन क्रिकेट पैक एक डाटा एड ऑन पैक है। इसमें यूजर्स को 56 दिन की वैधता भी दी जा रही है। इस वैधता के साथ यूजर्स को हर दिन 1.5जीबी डाटा मिलेगा। इसका मतलब यूजर्स को कुल 84GB डाटा दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: 5G से लेकर सस्ते फीचर फोन तक, जानें भारत में Jio कर रहा है कैसी तैयारी

वहीं, जियो के दूसरे प्लान्स की तरह ही इस प्लान में भी जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। जैसा कि हमने बताया कि अगर ग्राहक इस प्लान को रिचार्ज करवाते हैं तो उन्हें 1 साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी की 399 रुपए की कीमत की मुफ्त मेंबरशिप मिलेगी।

Reliance Jio 3rd anniversary india jio fiber Broadband jiophone VoLTE 4g data free voice call OTT DTH set top box

इन सभी प्लान में मिलेगा क्रिकेट का कवरेज

jio-pack-new

बता दें जियो किक्रेट प्लान्स में क्रिकेट प्रेमी डिज़नी + हॉटस्टार ऐप के माध्यम से फ्री लाइव ड्रीम 11 आईपीएल मैच देख सकते हैं। यह प्लान्स 1 महीने से लेकर 1 साल तक की वैधता वाले प्रीपेड प्लान्स हैं। प्लान्स की वैद्यता चाहे कितनी भी हो पर डिज़नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन पूरे साल भर के लिए मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here