Mukesh Ambani ने खत्म की डाटा टेंशन, 1993GB डाटा के साथ इन नए प्लान में TV पर भी चलेगा Disney+ Hotstar

Join Us icon

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के मालिक Mukesh Ambani ने अपने यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने एक साथ दो नए प्लान पेश किए गए हैं, जिसमें जियो ने डाटा की टेंशन खत्म करने के साथ ही ग्राहकों की एक और परेशानी को हल कर दिया है। दरअसल, ग्राहकों के लिए पेश किए गए दो नए प्लान में अब यूजर्स को Disney+ Hotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का लाभ मिलेगा, जिसकी मदद से ग्राहक अब टीवी पर (Disney+ Hotstar Premium) का कंटेंट स्ट्रीम कर पाएंगे। इन दो नए प्लान को 1,499 और 4,199 रुपए की कीमत में लाया गया है। आइए आगे आपको इन प्लान में मिलने वाले लाभ की पूरी जानकारी देते हैं।

चार स्क्रीन पर चलेगा Disney Plus Hotstar

जियो के 1,499 रुपए और 4,199 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में Disney+ Hotstar Premium subscription मिल रहा है। इस प्लान के बाद यूजर्स एक साथ 4 स्क्रीन पर सक्रीन ( Mobiles, Laptops, Tablets और TV) पर कंटेंट देखा जा सकता है। प्रीमियम सब्सक्रिप्शन होने के साथ इसमें Unlimited live sports, Hotstar Specials, serials before TV, Multiple movies, Disney+ movies (English + Dubbed), Disney+ original और सभी कंटेंट 4K पर स्ट्रीम होगा। हालांकि, इससे पहले कंपनी के दूसरे प्लान में Disney+ Hotstar का मोबाइल ऑनली सब्सक्रिप्शन मिलता था।

disney-plus-hotstar-new-plan

Jio का 1,499 रुपए वाला प्लान

जियो का 1,499 रुपए वाला प्लान कंपनी का बिल्कुल एक नया रिचार्ज है। इस प्लान में कंपनी की ओर से ग्राहकों एक साल के लिए Disney+ Hotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को डेली 3जीबी डाटा 84 दिन की वैधता के साथ मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को कुल 168जीबी डाटा मिलता है। वहीं, रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ और डेली 100 SMS मिलते हैं। साथ ही ग्राहकों को प्लान में कॉम्प्लिमेंट्री जियो ऐप्स भी मिलेंगे।

jio-prepaid-plan

Jio का 4,199 रुपए वाला प्लान

यह कंपनी की नया प्लान नहीं कहा जा सकता क्योंकि कंपनी की साइट पर रिचार्ज पहले से ही लिस्ट है। इस प्लान में कंपनी ने एडिनशल तौर पर Disney+ Hotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एड कर दिया है। इसके अलावा मिलने वाले लाभ में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्लान में ग्राहकों को 365 दिन की वैधता के साथ 3GB डेली डाटा मिलता है। इस हिसाब से रिचार्ज में 1825जीबी कुल डाटा मिलता है। वहीं, रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ और डेली 100 SMS मिलते हैं। वहीं, ग्राहकों को प्लान में कॉम्प्लिमेंट्री जियो ऐप्स भी मिलेंगे।

प्लान रिचार्च करने के बाद ऐसे एक्टिव करें DISNEY+ HOTSTAR PREMIUM SUBSCRIPTION

  • 1 साल की Disney+ Hotstar Premium सदस्यता प्राप्त करने के लिए आप इस कूपन कोड का उपयोग करना होगा।
  • 1 साल का Disney+ Hotstar Premium सब्सक्रिप्शन सक्रिय करने के लिए: लिए https://www.hotstar.com/in/subscribe/promo
  • इसके बाद अपने Jio नंबर से साइन इन करें और OTP दर्ज करें।
  • इसके बाद कूपन कोड दर्ज करें।
  • पुष्टि करें और आपकी सदस्यता सक्रिय करें।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here