Jio का बंपर धमाका, एक-दो नहीं पूरे 8 रिचार्ज पर मुकेश अंबानी दे रहे तगड़ा कैशबैक

Join Us icon

भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी Reliance Jio के पास अलग-अलग कीमत व बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान्स की एक लंबी लिस्ट मौजूद है। यह प्लान और बेनिफिट्स दूसरी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जैसे Airtel और Vodafone Idea की तुलना में न केवल सस्ते बल्कि कई दमदार बेनेफिट्स से लैस हैं। वहीं, कंपनी ने कुछ समय पहले ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को लुभाने के लिए JioMart महाकैशबैक ऑफर की पेशकश की थी। शुरुआत में यह ऑफर सिर्फ कुछ ही प्लान के साथ दिया जा रहा था। लेकिन, अब एक या दो नहीं बल्कि पूरे 8 रिचार्ज प्लान के साथ दिया जा रहा है। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही प्रीपेड रिचार्ज प्लान की जानकारी देने वाले हैं जो कि जियोमार्ट महाकैशबैक ऑफर से लैस हैं।

JioMart महाकैशबैक

jio-cashback

आपको याद दिला दें कि Jio कंपनी ने पिछले ही दिनों 200 रुपए से अधिक की कीमत वाले प्लान्स पर JioMart महाकैशबैक ऑफर का ऐलान किया था। यह ऑफर आपको 200 रुपए से लेकर 4,199 रुपए तक के रीचार्ज प्लान पर उपलब्ध हैं। हालांकि, हम आपको यह उन सभी प्लान्स की जानकारी देंगे। इसे भी पढ़ें: Mukesh Ambani फ्री दे रहे Jio का 4G Smartphone! बस कराना होगा रिचार्ज

कैसे मिलेगा कैशबैक

jiomart-maha-cashback

कैशबैक को JioMart वॉलेट में जमा किया जाएगा है, जिसका उपयोग भविष्य के रिचार्ज या JioMart से खरीदारी के लिए भी किया जा सकता है। छूट के अलावा यूजर्स को इस प्लान के साथ चार Jio एप्लिकेशन के लिए मुफ्त सदस्यता भी मिलेगी – जिसमें JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud शामिल हैं।

इन प्लान पर मिल रहा कैशबैक

jio

  1. Jio का 299 रुपए वाला प्लान: वहीं, बात करें इस प्लान की तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के अलावा वैधता 28 दिन की मिलती है। इसमें डेली 2GB डाटा मिलता है। इस हिसाब से इस प्लान में कुल 56GB डाटा मिलता है।
  2. Jio का 666 रुपए वाला प्लान: इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के अलावा रिचार्ज की वैधता 84 दिन की है, जिसमें डेली 1.5GB डाटा मिलता है। इस हिसाब से इस प्लान में कुल 126GB डाटा मिलता है।
  3. Jio का 719 रुपए वाला प्लान: इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के अलावा रिचार्ज की वैधता 28 दिन की है, जिसमें डेली 2GB डाटा मिलता है। इस हिसाब से इस प्लान में कुल 168GB डाटा मिलता है।
  4. Jio का 2,545 रुपए वाला प्लान: इस रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के अलावा डेली 1.5जीबी डाटा 336 दिन की वैधता के साथ मिलता है। रिचार्ज में यूजर्स को कुल 504जीबी डाटा मिलेगा।
  5. Jio का 2,879 रुपए वाला प्लान: जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 2,879 रुपए है। इसमें यूजर्स को पूरे 365 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही रिचार्ज में डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी।
  6. Jio का 2,999 रुपए वाला प्लान: कंपनी के दूसरे प्लान की तरह ही इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलेगा। वहीं, रिचार्ज में डेली 100 SMS और 2.5जीबी डाटा का लाभ दिया जा रहा है।
  7. Jio का 3,199 रुपए वाला प्लान: इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, रोजाना 2GB डाटा और एडिशनल तौर पर 10 जीबी डाटा मिलता है।
  8. Jio का 4,199 रुपए वाला प्लान: इस लिस्ट में यह प्लान सबसे महंगा और सबसे ज्यादा डेली डाटा देने वाला रिचार्ज है। इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को डेली 3जीबी डाटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा।

नोट: इन सभी रिचार्ज में यूजर्स को JioCinema, JioSecurity, JioTV और JioCloud शामिल हैं। हालांकि, इन प्लान में पहले JioNews को मुफ्त एक्सेस मिलता था जो कि अब नहीं मिलता। इसके अलावा सभी प्लान में फेयर-यूसेज-पॉलिसी (FUP) डाटा लिमिट के बाद यूजर्स को 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here