
Reliance Jio ने कुछ समय पहले TRAI से शिकायत करते हुए कहा था कि वोडाफोन आइडिया कम कीमत वाले किसी प्लान में SMS की सुविधा नहीं दे रही। इससे यूजर्स को अपने नंबर पोर्ट मैसेज भेजने में परेशानी आ रही है। वहीं, अब कंपनी ने इस शिकायत के बाद Vodafone idea समेत Airtel की मुश्किल और बढ़ाने के लिए अपने सस्ते 119 रुपए वाले रिचार्ज में SMS सुविधा देने का फैसला किया है। यह जियो का खास कदम इसलिए भी बोला जा रहा है क्योंकि यह सभी कंपनियों में सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है जो एसएमएस लाभ के साथ आता है।
Jio का 119 रुपए वाला प्लान
रिलायंस जियो के 119 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इस रिचार्ज में 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को डेली 1.5 जीबी डाटा दिया जाता है। इस प्रकार ग्राहकों को इस प्लान में कुल 21 जीबी का डाटा मिलता है। वहीं, इस रिचार्ज में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 sms भी मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud जैसे जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। यह भी पढ़ें : क्या अब 23 दिनों का होगा मंथली प्लान, कंपनियों के मनमानी के आगे बेबस यूजर्स
Jio 5G
मुकेश अंबानी ने कुछ समय पहले कहा कि सरकारी यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड का इस्तेमाल, देश में मोबाइल सब्सिडी देने के लिए करने की पैरवी की है। मुकेश अंबानी का मानना है कि अगर देश के हाशिए पर रहने वाले लोगों को देश की डिजिटल ग्रोथ का हिस्सा बनना है तो उसे किफायती कीमतों पर सर्विस और डिवाइस मुहैया कराए जाने चाहिए। इसे भी पढ़ें: Free में कराएं Jio में अपना मोबाइल नंबर पोर्ट, ये रहे 2 सबसे सिंपल तरीके
इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत को 2जी से 4जी और फिर 5जी में माइग्रेशन जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। लाखों भारतीयों को सामाजिक-आर्थिक पिरामिड में सबसे नीचे 2जी तक सीमित रखना उन्हें डिजिटल क्रांति के लाभों से वंचित करना है। क्योंकि कोविड में हमने देखा जब सबकुछ बंद था तब इंटरनेट और मोबाइल ने ही हमें जीवित रखा। तकनीक हमारे जीवन और रोजगार के लिए सहारा बनी।













