
Reliance Jio अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक के बाद एक शानदार ऑफर की पेशकश करती रहती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि ऑफर पेश करने के मामले में रिलायंस जियो दूसरी सभी टेलिकॉम कंपनियों से कहीं आगे हैं। वहीं, इस बार रिलायंस जियो ने प्रीपेड रिचार्ज करने वाले यूजर्स के लिए एक छप्पर फाड़ ऑफर की पेशकश की है। ऑफर के तहत प्रीपेड रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 20 फीसदी का Cashback दिया जा रहा है। हालांकि, यह कैशबैक कंपनी के तीन रिचार्ज प्लान पर मिलेगा, जिनकी कीमत- 249 रुपए, 555 रुपए और 599 रुपए है। इस ऑफर के बारे में जियो ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दी है। आइए आगे आपको इस ऑफर के बारे में फुल जानकारी देते हैं।
Jio दे रहा 20% कैशबैक
कंपनी के अनुसार 249 रुपए, 555 रुपए और 599 रुपए वाले प्लान पर अधिकतम कैशबैक 200 रुपए तक कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, इस कैशबैक को 2 अक्टूबर के बाद रिडीम किया जा सकेगा। इस ऑफर को कंपनी ने जियोमार्ट महा कैशबैक का नाम दिया है। मिलने वाले कैशबैक का इस्तेमाल कई जगह किया जा सकेगा। इसकी जानकारी आप के लिए आप नीचे दी फोटो में देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Ambani ने Jio यूजर्स पर फिर की फ्री Data की बारिश, इन धांसू प्लान में एक्स्ट्रा मिलेगा इंटरनेट डाटा
Jio का 249 रुपए वाला प्लान
249 रुपए के प्लान में डेली 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसके साथ 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। यानी ग्राहक कुल 56 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। आपको सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भेजने की सुविधा भी दी जाती है।
Jio का 555 रुपए वाला प्लान
वहीं, 555 रुपए वाले जियो प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को डेली 1.5 जीबी डाटा दिया जाता है। इस तरह कुल डाटा 126 जीबी मिलता है। वहीं, रिलायंस जियो के इस प्लान में फ्री कॉलिंग के साथ रोज 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: बुरी खबर! सस्ता नहीं महंगा होगा JioPhone Next 4G स्मार्टफोन, जानें क्या है इसके पीछे का कारण
Jio का 559 रुपए वाला प्लान
599 रुपए वाले प्लान में ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डाटा मिलता है। इस तरह कुल डाटा 168जीबी बन जाता है। आपको सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस भेजने का लाभ मिलता है।
इन तीनों ही प्लान में इस प्लान पर 20 फीसदी कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा इन रिचार्ज में जियो ऐप्स (JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioNews, और JioCloud) का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।




















