
Reliance Jio इस समय देश की सबसे बड़े टेलीकॉम कंपनी है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार जियो को राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा पंसद किया जा रहा है। वहीं, पांच सितंबर 2016 को दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखने वाली जियो ने बहुत कम समय में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके अलावा कंपनी समय-समय पर नए प्लान के साथ अपने ग्राहकों को खुश करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती। हाल ही में कंपनी ने सालभर की वैधता के साथ अपने नए प्लान को पेश किया है, जिसमें 730जीबी डाटा दिया जा रहा है।
2399 रुपए के प्लान के अलावा जियो ने इस साल और भी ऐसे कई नए प्लान पेश किए हैं, जिन्हें ग्राहकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया है. जिसमें 2121 एक ऐसा ही प्लान है। इस साल की शुुरुआत से कंपनी नए प्लान पेश करती आ रही है। इसलिए आज हम आपको 2020 में रिलायंस जियो द्वारा पेश किए गए प्लान की सभी डिटेल देंगे। तो आइए जानते हैं जियो के इन प्रीपेड प्लान्स के बारे में सबकुछ।
149 रुपए वाला प्लान
इस प्लान को कंपनी ने पिछले साल ऑल-इन वन प्लान पेश करने के बाद बंद कर दिया था। लेकिन, इस साल फिर इस प्लान की लोकप्रियता को देखते ही री-लॉन्च किया था। 149 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 24 दिन की वैधता मिलती है। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को हर दिन 1GB डाटा दिया जाता है। वहीं, इसमें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 नॉन-जियो मिनट्स और जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। साथ ही ग्राहकों को जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ रोज 100 एमएमएस भी मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio का प्लान खत्म होने पर भी मिलेगी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, जानें क्या है पूरा मामला
2121 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें 2,121 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज की तो इस साल कंपनी द्वारा पेश किया गया यह पहला प्लान था। कंपनी इस प्लान में 336 दिनों की वैधता ऑफर कर रही है। इस वैधता के दौरान हर दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा दिया जाएगा। डाटा के अलावा अगर आप नया प्रीपेड ग्राहक हैं तो आपको को जियो से जियो और लैंडलाइन पर मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ मिलेगा। इसके अलावा नॉन-जियो कॉलिंग के लिए इसमें 12,000 मुफ्त मिनट मिलते हैं। प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में Jio एप्लिकेशन जैसे JioTV, JioCinema और JioNews का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है।
2399 रुपए वाला प्लान
कंपनी द्वारा यह सबसे लेटेस्ट प्लान है, जिसे पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया है। अगर बात करें जियो के नए 2,399 एनुअल प्लान की तो इसमें कंपनी की ओर से यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की मंथली कोस्ट 200 रुपए पड़ेगी। इसका मतलब 200 रुपए में यूजर्स को 60जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, 12,000 कॉलिंग मिनट नॉन जियो नंबर के लिए मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: Jio नहीं ये कंपनी दे रही है एक महीने में 100GB से ज्यादा डाटा, जल्दी करें कहीं हाथ से निकल न जाए ऑफर
4999 रुपए वाला प्लान
रिलायंस जियो के 4999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 360 दिन की है। इसमें ग्राहकों को कुल 350GB डाटा मिलता है। इसमें जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, हालांकि अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। ग्राहकों को जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ कुल 100 एमएमएस भी मिलते हैं।
वर्क फ्रॉम होम डाटा पैक
बता दें कि पिछले हफ्ते ही Jio ने नए वर्क फ्रॉम होम डाटा पैक भी जारी किए थे। इन डाटा पैक की कीमत 151 रुपए, 201 रुपए, 251 रुपए है, जिसमें क्रमश: 30 GB, 40GB और 50GB डाटा मिलता है। इन डाटा पैक को कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खासतौर पर जब आपके प्लान की में मिलने वाला डाटा खत्म हो रहा हो तो इन पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
























