Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर, कंपनी ने 100 रुपये बढ़ाई सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लान की कीमत

Join Us icon
Highlights

  • जियो के 199 रुपये प्लान की कीमत बढ़ाई दी गई है।
  • अब जियो के सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लान की कीमत 299 रुपये हो गई है।
  • 299 रुपये प्लान में 30जीबी कुल डाटा मिलता है।

रिलायंस जियो ने हाल में अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नए प्लान्स को पेश किया था। वहीं, अब आकाश मुकेश अंबानी की कंपनी Jio ने ग्राहकों को झटका देते हुए अपने सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लान की कीमत में इजाफा कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने एंट्री लेवल जियो 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के प्राइस को बढ़ाकर 299 रुपये कर दिया है। हालांकि, ग्राहकों को ज्यादा कीमत के साथ ज्यादा डाटा भी मिलेगा। आइए आगे आपको प्लान में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स की जानकारी देते हैं।

299 रुपये का हुआ 199 रुपये वाला प्लान

Jio ने चुपके से ही अपने एंट्री-लेवल पोस्टपेड प्लान 199 रुपये की कीमत को बढ़ाकर 299 रुपये कर दिया है। वहीं, कंपनी की वेबसाइट पर भी प्लान को ज्यादा कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। वहीं, अगर बात करें 299 रुपये वाले प्लान की तो इसमें अब कुल 30जीबी डाटा मिलता है। वहीं, डाटा खत्म होने के बाद ग्राहकों को हर 1जीबी यूज करने के लिए 10 रुपये देने होंगे। इसके अलावा पहले प्लान में 25जीबी डाटा मिलता था। इसे भी पढ़ें: डेली डाटा की टेंशन खत्म करेंगे ये बेस्ट Jio 4G Data Vouchers, जानें डिटेल

jio-rs-299-plan

प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड टॉक टाइम और डेली 100 एसएमएस ऑफर किया जाता है। इसके अलावा JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud सहित ऐप्स के Jio Suite के लिए एक कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी है। हालांकि, यह एक व्यक्तिगत प्लान है, जिसका अर्थ है कि ऐड-ऑन कनेक्शन प्रदान नहीं करता। इतना ही नहीं प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। इसे भी पढ़ें: डेली डाटा की टेंशन खत्म करेंगे ये बेस्ट Jio 4G Data Vouchers, जानें डिटेल

रिलायंस जियो ने हाल ही में एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ अपना नया फैमिली प्लान – जियो प्लस लॉन्च किया था। वहीं, जियो प्लस प्लान में पहले कनेक्शन के लिए ग्राहक को 399 रुपये चुकाने होंगे। इतना ही नहीं प्लान में 3 एडिशन कनेक्शन जोड़े जा सकेंगे। प्रत्येक एडिशननल कनेक्शन के लिए 99 रुपये की कीमत यूजर्स को चुकानी होगी। वहीं, जियो प्लस में 4 कनेक्शन के लिए 696 रुपये (399+99+99+99) प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। प्लान के साथ 75जीबी डाटा मिलेगा। 4 कनेक्शन वाले फैमिली प्लान में एक सिम पर हर महीने लगभग 174 रुपये खर्च आएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here