Jio सिम को Unlock कैसे करें, जानें इसके लिए PUK Code खोजने का तरीका

Join Us icon

अगर कई बार गलत पिन दर्ज करने की वजह से आपका जियो सिम ब्लॉक हो गया है, तो फिर से उसे अनलॉक करने के लिए Jio PUK Code की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि Jio सिम में PUK कोड सिक्योरिटी मैकेनिज्म है, जिसका उपयोग सिम कार्ड को अनधिकृत उपयोग से बचाने के लिए किया जाता है। इस आर्टिकल में बताते हैं कैसे Jio PUK कोड प्राप्त कर सकते हैं और जियो सिम को अनलॉक कैसे कर सकते हैं (jio sim unlock kaise kare)?

Jio PUK code ऑनलाइन कैसे खोजें?

अगर आपका जियो सिम खो गया है, तो Jio PUK code के लिए jio.com वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: सबसे पहले आपको जियो की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jio.com/selfcare/lost-login/ पर विजिट करना होगा।

jio sim unblock kaise kare

स्टेप-2:
यहां पर आपको अपना जियो सिम नंबर दर्ज करना होगा। फिर Proceed बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-3: फिर अलग पेज पर लिस्ट से अल्टरनेटिव नंबर को सलेक्ट कर लें। फिर Proceed पर क्लिक करें।
स्टेप-4: इसके बाद आपको अपने अल्टरनेटिव नंबर पर PUK code प्राप्त होगा।

हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि यहां पर अल्टरनेटिव नंबर को जोड़ने या फिर चेंज करने का कोई ऑप्शन नहीं है। आपने जियो का सिम लेने के दौरान जो अल्टरनेटिव नंबर दिया होगा, वही नंबर आपको यहां पर लिस्ट में दिखाई देगा।

MyJio app पर Jio PUK code को कैसे खोजें?

अगर आपने अपने स्मार्टफोन पर MyJio app को इंस्टॉल किया है और यह लॉगइन है, तो फिर PUK code को खोजना काफी आसान हो जाता है। इसके लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: अपने फोन पर MyJio app को ओपन करें।
स्टेप-2: फिर मेन्यू आइकन पर टैप करने के बाद सेटिंग्स में जाएं।


स्टेप-3: इसके बाद आपको यहां पर Service Settings को सलेक्ट करना होगा।
स्टेप-4: अब आपको PUK पर टैप करना है। यहां जियो सिम का पीयूके कोड अगली स्क्रीन पर दिखाई देगा।

कस्टमर केयर से Jio PUK code का पता कैसे लगाएं

जियो पीयूके कोड (Jio PUK code) का पता लगाने के लिए आप जियो कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए जानें तरीकाः

जियोकेयर कॉन्टैक्ट नंबर

  • अगर आपके पास जियो सिम है, तो जियो कस्टमर केयर नंबर 199 पर कॉल कर सकते हैं।
  • अगर आपके पास जियो का सिम नहीं है, तो फिर 1800 88 99999 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके बाद जब कस्टमर केयर पर संपर्क करेंगे, तो एग्जीक्यूटिव को अपने जियो सिम के पीयूके कोड की जरूरत के बारे में बताना होगा। हालांकि इसके लिए आपको जियो सिम से जुड़े आईडी कार्ड के बारे में बताना होगा। फिर आपके अल्टरनेटिव मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए पीयूके कोड भेज दिया जाएगा।

Jio Store से कैसे पता करें PUK code

यदि आपके आसपास जियो का स्टोर है, तो वहां से भी पीयूके कोड प्राप्त कर सकते हैं। आप यहां पर सर्विस एग्जीक्यूटिव से अपने फोन का पीयूके कोड मांग सकते हैं। हो सकता है सर्विस एग्जीक्यूटिव आपसे यहां पर KYC डॉक्यूमेंट के बारे में पूछ सकते हैं। डॉक्यूमेंट सबमिट करने के बाद वे आपको पीयूके कोड दे सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

यदि मैं PUK code गलत दर्ज करूं तो क्या हो सकता है?

यदि आप 3 बार PUK कोड गलत दर्ज करते हैं, तो सिम लॉक हो जाएगा। यदि आप 10 बार पीयूके कोड गलत दर्ज करते हैं, तो सिम कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा और आपको नया सिम कार्ड लेना होगा।

क्या मैं अपने जियो सिम के लिए किसी और का PUK कोड उपयोग कर सकता हूं?

नहीं, PUK कोड आपके सिम कार्ड के लिए यूनिक है और आप अपने Jio सिम पर किसी अन्य यूजर्स के PUK कोड का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

क्या सिम पिन एक PUK कोड है?

नहीं, सिम पिन PUK कोड से अलग होता है। सिम पिन वह पिन है जिसका उपयोग आपके सिम को किसी डिवाइस पर लॉक करने के लिए किया जाता है। सिम पिन सिम के PUK कोड पर अंतिम चार अंक होते हैं।

मेरा सिम पीयूके क्यों ब्लॉक किया गया है?

आपका सिम PUK द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है, क्योंकि आपके सिम में 3 या अधिक बार गलत PUK कोड दर्ज किया गया है।

PUK कितने अंक का होता है?

PUK कोड 8 अंकों का होता है।

क्या Jio पर PUK कोड प्राप्त करने के लिए कोई USSD कोड है?

नहीं, Jio PUK कोड के लिए USSD कोड का सपोर्ट नहीं करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here