सबसे तेज 4जी सर्विस का ताज एक बार ​फिर जियो के नाम

Join Us icon

रिलायंस जियो को लॉन्च हुए पूरा एक साल हो चुका है। सिर्फ एक साल में​ जियो ने इतनी उपलब्धियां अपने नाम कर ली है जो पुरानी तथा अंर्तराष्ट्रीय टेलीकॉम कंपनियां भी हासिल नहीं कर सकी। अनेंको रिकॉर्ड बनाने वाली जियो अभी भी थमने वाली नहीं है। एक बार फिर जियो ने सबसे ज्यादा इंटरनेट ​स्पीड उपलब्ध कराने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पैनासोनिक ने लॉन्च किया कम कीमत वाला 4जी वोएलटीई फोन पी9

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने औसत इं​टरनेट स्पीड देने वाली कंपनियों के आकंड़े शेयर ​किए हैं। ट्राई की ​इस रिपोर्ट में एक बार फिर वोडाफोन, एयरटेल और आइडिया को पीछे छोड़ते हुए जियो अव्वल रही है।

trai-jio

ट्राई की इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले माह में जियो नेटवर्क पर औसत 4जी स्पीड 18.6 एमबीपीएस रही है। जब्कि इस सूची में 11एमबीपीएस स्पीड के साथ वोडाफोन दूसरे, 9.8एमबीपीएस स्पीड के साथ आइडिया तीसरे तथा 9.0 एयरटेल चौथे नंबर पर रहा।

मोटो जी5एस बनाम शाओमी मी ए1, जानें कौन है बेहतर डुअल कैमरे वाला फोन

आपको बता दें कि सितंबर 2016 तक पूरे देश में जहां तकरीबन 20 करोड़ जीबी इंटरनेट डाटा यूज़ ​किया जाता था, वहीं अब सिंतबर 2017 तक भारतीयों द्वारा यूज़ किए जाने वाला इंटरनेट डाटा 150 करोड़ जीबी के पार पहॅुंच चुका है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो सभी कंपनियों के नेटवर्क पर यूज़ होने वाले डाटा का 5 गुणा डाटा अकेले जियो नेटवर्क पर यूज़ किया जाता है।