पैनासोनिक ने लॉन्च किया कम कीमत वाला 4जी वोएलटीई फोन पी9

Join Us icon

टेक कपंनी पैनासोनिक ने आज भारत में अपना एक और कम बजट वाला 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कपंनी की ओर से पी9 स्मार्टफोन बाजार में उतारा गया है, जो 6,490 रुपये की कीमत पर आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

लेनोवो के8 प्लस और के8 हुए भारत में लॉन्च, देखें ​फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स

पैनासोनिक पी9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 5-इंच की आईपीएस एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है जो अशाही ड्रैगन ट्रायल ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट पर रन करता है।

panasonic-p9-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बीएसएनएल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, फ्री वॉयस कॉल के साथ 90जीबी डाटा

पैनासोनिक पी9 को 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ डुअल सिम पर पेश किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ओटीजी, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे आॅप्शन्स दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,210एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को 6,490 रुपये की कीमत पर शेपेंन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।