Jio vs Airtel vs Vi: 1.5GB डाटा वाला ये हैं बेस्ट प्रीपेड प्लान, कीमत 300 रुपए से भी कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/07/Jio-vs-Airtel-Vs-Vi.jpeg

Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea काफी समय से ज्यादा-से-ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए कई नए रिचार्ज प्लान पेश कर रही है। इन सभी प्लान में यूजर्स को ढेर सारा डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। हालांकि, टेलीकॉम बाजार में इतने सारे रिचार्ज प्लान होने के कारण यूजर्स को अपने लिए सही प्लान चुनने में परेशानी आ ही जाती है। इसलिए आज हम उपभोक्ताओं के लिए तीनों कंपनियों के कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 300 रुपये से कम है और इन प्लान में 1.5GB डाटा डेली मिलेगा। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में सबकुछ।

Prepaid plans with 1.5GB data/day under Rs 300 in India

PLANS TELCO BENEFITS VALIDITY 
Rs 199 Jio 1.5GB/day – free voice calls – 100 SMS/day – 28 days – JioTV, JioCinema, JioNews, JioCloud subscription 28 days
Rs 249 Airtel 1.5GB/day – 100 SMS/day – 28 days – free voice calls – Amazon Prime Video Mobile edition free trial – Free Hellotunes – Apollo 24|7 Circle for three months – Wynk Music free – One-year free online course Upskill with Shaw Academy – Rs 100 cashback on FASTag 28 days
Rs 289 Airtel 1.5GB/day – 28 days – free voice calls – Amazon Prime Video Mobile edition free trial – One month Zee5 Premium pack – Free Hellotunes – Apollo 24|7 Circle for three months – Wynk Music free – One year free online course Upskill with Shaw Academy – Rs 100 cashback on FASTag 28 days
Rs 249 Vi 1.5GB/day – 100 SMS/day – 28 days – free voice calls – Night binge benefits – Weekend data rollover – Vi movies and TV app 28 days

 

Jio का 199 रुपए वाला prepaid plan

Jio 4G यूजर्स को सभी प्रीपेड प्लान के साथ कई तरह के बेनिफिट्स का लाभ मिलता है। लेकिन अगर बात करें 300 रुपए से कम वाले डेली 1.5GB डाटा प्लान की तो कंपनी के पास सिर्फ एक ही ऑप्शन है। जियो के 199 रुपए वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसका अलावा इस प्लान में प्रति दिन 1.5GB डाटा, मुफ्त 100 एसएमएस का लाभ मिलता है। डाटा और एसएमएस के अलावा यूजर्स को इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ मिलता है। इसके अलावा, आपको JioTV, JioCinema, JioNews,4 और JioCloud सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 50GB डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ किसका प्लान है बेस्ट, क्लिक कर जानें और खुद करें फैसला

Airtel

Jio और Vi के विपरीत Airtel उपयोगकर्ताओं को मंथली प्लान के लिए कई विकल्प मिलते हैं जो प्रति दिन 1.5GB डाटा के साथ आते हैं। आइए आगे आपको एयटेल के उन दो प्लान की जानकारी देते हैं जो डेली 1.5GB डाटा के साथ आते हैं और इनकी कीमत 300 रुपए से कम है।

Airtel का 249 रुपए वाला prepaid plan

इस प्लान में यूजर्स को प्रति दिन 1.5GB डाटा मिलता है। इसके साथ ही 28 दिनों की अवधि के लिए हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस भी इस प्लान में मिलते हैं। कंपनी इस प्लान के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन का निःशुल्क परीक्षण, मुफ्त हेलोट्यून्स और अपोलो 24×7 सर्कल के तीन महीने की पेशकश भी करता। मुफ्त में विंक म्यूजिक फ्री सब्सक्रिप्शन, अपस्किल से शॉ एकेडमी के साथ एक साल का मुफ्त ऑनलाइन कोर्स और फास्टैग पर 100 कैशबैक भी शामिल है।

Airtel का 289 रुपए वाला prepaid plan

इस प्लान के साथ आपको हर दिन 1.5GB डाटा मिलता है। 28 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस पैक में हर दिन मुफ्त 100 एसएमएस भेजने का लाभस, अनलिमिटेड मुफ्त वॉयस कॉल और Zee5 प्रीमियम पर वीडियो स्ट्रीम करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में आपके पास हैलोट्यून्स, अपोलो 24×7 सर्किल तक तीन महीने का एक्सेस, मुफ्त विंक म्यूजिक, अपस्किल विद शॉ एकेडमी का एक साल का मुफ्त ऑनलाइन कोर्स और हां फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी शामिल है। इसे भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs BSNL Vs Vi: सबसे सस्ते मंथली रिचार्ज प्लान की जंग, जानें कौन है बेस्ट

Vi का 249 रुपए वाला prepaid plan

वीआई यूजर्स के पास 249 रुपए का प्लान है जो कि 28 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5GB डाटा देता है। इसके अलावा पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को इस प्लान में हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस मिलते हैं। फ्री SMS के साथ यूजर्स को इस प्लान में फ्री वॉयस कॉल, डाटा रोलओवर, वीआई फिल्मों और टीवी ऐप पर कंटेंट का लाभ भी दिया जाता है।