Jio vs Airtel vs Vodafone: जानें 149 रुपए में किसके प्लान में है ज्यादा दम

Join Us icon

इंडिया में काफी समय से टेलीकॉम कंपनियों के बीच कम कीमत वाली प्रीपेड सेवाओं को लेकर मुकाबला देखा जा रहा है। इस रेस में टेलीकॉम कंपनियों की कोशिश है कि वह कम कीमत वाले प्लान में यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा लाभ उपलब्ध कराएं, जिससे ग्राहक किसी ओर कंपनी की ओर रुख न कर सके। इस रेस में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं। इन सभी कंपनियों के पास कई सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें ग्राहकों को शानदार फायदे दिए जा रहे हैं। लेकिन, आज हम तीनों कंपनी द्वारा 149 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज की तुलना करने जा रहे हैं। यहां आप देखने की कोशिश करेंगे कि जियो, वोडाफोन और एयरटेल में से कौन-सी कंपनी 149 रुपए में ज्यादा सुविधाएं ऑफर कर रही है।

Reliance Jio

अगर बात करें जियो के 149 रुपए वाले प्लान की तो इस रिचार्ज में यूजर्स को प्रति दिन 1GB डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन है। यानी, जियो ग्राहकों को कुल 24जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग फ्री है। वहीं, दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए 300 मिनट मिलते हैं। प्लान में हर दिन 100 SMS फ्री मिलेंगे। इसके अलावा, जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Reliance Jio working on new affordable jio SmartPhone with google android os

Airtel

अगर बात करें 150 रुपये से कम में एयरटेल का प्लान के बारे में तो यह 149 रुपए वाला है। इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही रिचार्ज में यूजर्स को 2GB डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। साथ ही इलता है। प्लान में यूजर्स को 300 SMS भेजने की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा, एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

telecom-photo

Vodafone idea

इसके अलावा अगर बात करें Vodafone idea के 149 रुपए वाले प्लान की तो इसमें हर दिन 2GB डाटा दिया जा रहा है। डाटा के साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इन सबके अलावा यूजर्स को वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री मिलेगा।

गौरतलब है कि एयरटेल और वोडाफोन के रिचार्ज प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉल करने के साथ डेटा का फायदा मिल रहा है। वहीं, रिलायंस जियो के इन प्लान में डाटा के साथ जियो-टू-जियो फ्री कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए कुछ नॉन जियो मिनट दिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here