
JioPhone Next Lauch: 10 सितंबर यानी आज भारत में JioPhone Next की कीमत और फुल फीचर्स से पर्दा उठने वाला था। लेकिन, अब इस फोन की लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस साल नवंबर के पहले हफ्ते यानी दिवाली के आस पास लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, दुनियाभर में चिप शॉर्टेज की वजह से फोन के लॉन्च में देरी हो रही है। Mukesh Ambani की कंपनी Reliance Jio का Google पावर्ड जियो फोन नेक्स्ट दुनिया का सबसे सस्ता फोन होने की खबरों के कारण काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है।
JioPhone Next लॉन्च में हुई देरी का कारण
दरअसल, गुरुवार देर रात रिलायंस जियो ने एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि दोनों कंपनियों ने सीमित यूजर्स के साथ जियोफोन नेक्स्ट की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है और दिवाली के त्योहारी सीजन के लिए इसे अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। यह अतिरिक्त समय फिलहाल ग्लोबल सेमिकंडक्टर शॉर्टेज को कम करने में भी मदद करेगा। इसे भी पढ़ें: Jio Exclusive offer के साथ आया itel A48 स्मार्टफोन, 6399 रुपये के फोन के साथ मिलेंगे 4500 रुपये के एक्स्ट्रा फायदे

आपको बता दें कि जियो और गूगल ने मेड फॉर इंडिया स्मार्टफोन JioPhone Next को मिलकर तैयार किया है जो भारत के 300 मिलियन फीचर फोन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वहीं, साल 24 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि JioPhone Next गणेश चतुर्थी के मौके पर 10 सितंबर को लॉन्च होगा।
सिर्फ 500 रुपये पड़ेगा JioPhone Next Price
ईटी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जियोफोन नेक्स्ट को पाने के लिए ग्राहकों को फोन प्राइस का सिर्फ 10 फीसदी हिस्सा ही चुकाना पड़ेगा। इस हिसाब से यदि वाकई में जियोफोन नेक्स्ट बेसिक मॉडल 5,000 रुपये में लॉन्च होता है तो इसकी 10 प्रतिशत डाउन पेमेंट करने के बाद आम आदमी महज़ 500 रुपये फोन को अपने घर ले जा सकता है। इसी तरह 7,000 रुपये वाले जियोफोन नेक्स्ट एडवांस वेरिएंट खरीदने के लिए कस्टमर को सिर्फ 700 रुपये ही चुकाने पड़ेंगे। इसे भी पढ़ें: इस मामले में Airtel को पीछे छोड़ Reliance Jio फिर रही रेस में आगे, Vi को लगा तगड़ा झटका
10 प्रतिशत रकम देकर बुक करें JioPhone Next
रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो और गूगल द्वारा मिलकर बनाए गए JioPhone Next स्मार्टफोन की खरीद के लिए यूजर्स को पूरी रकम चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ग्राहक फोन प्राइस का सिर्फ 10 प्रतिशत हिस्सा देकर यानी कुल अमाउंट में से सिर्फ 10 प्रतिशत की डाउन पेमेंट करके इस फोन को खरीद सकते हैं। फोन का बाकी बचा प्राइस उपर बताई गई बैंक व फाइनेंस कंपनियों द्वारा ईएमआई के रूप में चुकाया जाएगा।

JioPhone Next Price
जियोफोन नेक्स्ट की कीमत के बारे में लीक काफी समय से आ रही है। अलग-अलग टिप्सटर इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं। अब तक अगर सभी रिपोर्ट्स पर एक नजर डालें तो सभी इस ओर इशारा कर रही हैं कि जियोफोन नेक्स्ट को इंडिया में 3,500 रुपए की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि जियोफोन नेक्स्ट की सेल गणेश चर्तुथी के दिन यानी 10 सितंबर को शुरू होगी।
JioPhone Next स्पेसिफिकेशन्स
लीक रिपोर्ट के अनुसार जियोफोन नेक्स्ट को 5.5 इंच की एचडी डिसप्ले दी जाएगी। इसके अलावा JioPhone Next को डुअल सिम के साथ आएगा जो 4G VoLTE सपोर्ट करेगा। लीक के मुताबिक इस फोन में एंडरॉयड 11 का ‘गो’ एडिशन दिया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए जियोफोन नेक्स्ट को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 215 चिपसेट से लैस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि Reliance Jio और Google का यह फोन 2जीबी रैम और 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जो 16जीबी और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में बैक पैनल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा तथा सेल्फी के लिए यह नया जियो फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के मुताबिक जियोफोन नेक्स्ट को 2,500एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा जाएगा। बता दें कि रिलायंस जियो ने अभी तक JioPhone Next की स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन इन्हें अभी पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है।






















