Karbonn Rebel Pro भारत में लॉन्च, 64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ 4 नवंबर से होगी सेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/11/karbonn-rebel-pro-launched-india-64mp-camera-6000mah-battery.jpg

Karbonn ने नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel Pro के साथ मार्केट में वापसी की है। इसके साथ Karbonn Rebel भी लॉन्च हुआ है। हम इस पोस्ट में प्रो मॉडल की बात करेंगे। यह नया फोन Amazon पर लिस्ट हो गया है। इसकी पहली सेल 4 नवंबर से शुरू होगी। फोन में 64MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा और 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। आइए, आगे Karbonn Rebel Pro की कीमत, सेल और सभी स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Karbonn Rebel Pro की कीमत और सेल

Karbonn Rebel Pro को 14,999 रुपये की MRP पर पेश किया गया है। हालांकि, इसकी लॉन्च प्राइस 12,499 रुपये रखी गई है। इस पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिलेगा। इस ऑफर के बाद फोन की नेट इफेक्टिव कीमत 11,499 रुपये हो जाएगी। इसकी पहली सेल 4 नवंबर से Amazon पर शुरू होगी।

Karbonn Rebel Pro के स्पेसिफिकेशंस

Karbonn Rebel Pro में 6.7 इंच का HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं, स्क्रीन 720 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इससे यूजर्स को स्क्रॉलिंग और अन्य काम के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।

फोन में 2GHz ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Karbonn Rebel Pro में 64MP का ऑटोफोकस मेन रियर कैमरा दिया गया है। यह AI फीचर्स और अलग-अलग शूटिंग मोड्स सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Karbonn Rebel Pro स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी बॉक्स में ही 20W का चार्जर और USB Type-C केबल दे रही है।

Karbonn Rebel Pro Android 16 पर काम करता है। इसकी खासियत जीरो ब्लोटवेयर है। यानी फोन में अनावश्यक थर्ड-पार्टी ऐप्स प्री-इंस्टॉल नहीं मिलेंगे। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। कंपनी ने फोन के लिए 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और सिक्योरिटी पैच देने की बात कही है।

Karbonn Rebel Pro में 120Hz डिस्प्ले, 64MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी और क्लीन Android 16 सॉफ्टवेयर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी और 4G वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। ऐसे ही और टेक अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।