BSNL में स्विच करने की डिमांड कर रहे ग्राहक, जानें क्या है बीएसएनएल नेटवर्क के फायदे

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/06/BSNL-2GB-Data-Plan.jpg

पिछले साल देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां जैसे- जिओ, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने अपने रिचार्ज प्लान के दाम बढ़ाए थे, जिससे यूजर्स में असंतोष फैल गया था। इस बदलाव के बाद कई यूजर्स ने बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की सेवाओं की ओर रुख किया। नतीजतन, एक्स (ट्विटर) पर #BSNL_की_घर_वापसी हैशटैग ट्रेंड करने लगा था। अगर आप भी BSNL में स्विच करने की सोच रहे हैं तो आइए आगे आपको बताते हैं बीएसएनएल नेटवर्क के फायदे के फायदे और कब BSNL 4G लाइव किया जाने वाला है।

BSNL में स्विच करने के फायदे

Note: अगर आप भी इन फायदों के बाद बीएसएनएल में स्विच करने का प्लान बना चुके हैं तो सिर्फ इस लिंक पर क्लिक कर BSNL में पोर्ट करने की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

हालांकि, कुछ यूजर्स ने बीएसएनएल के नेटवर्क की स्पीड और कनेक्टिविटी में कमी की शिकायत भी की है, विशेष रूप से शहरों में जहां अन्य कंपनियों का नेटवर्क ज्यादा मजबूत है। फिर भी ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में बीएसएनएल का नेटवर्क काफी मजबूत और विश्वसनीय माना जाता है।

लोगों को पसंद आ सकते हैं BSNL के ये सस्ते प्लान

प्राइवेट कंपनियों के बढ़े हुए दामों के बाद अब लोग सस्ता और किफायती ऑप्शन तलाश रहे हैं, BSNL के पास यूजर्स के लिए कई सारे प्लान्स पहले से मौजूद हैं। अगर आपको कम पैसों में ज्यादा दिन के लिए रिचार्ज करवाना है, तो आपके लिए नीचे कुछ प्लान्स के ऑप्शन हम बता रहे हैं। बीएसएनएल के सभी प्लान्स की लिस्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 239 रुपये

बीएसएनएल का प्रीपेड प्लान एक महीने की वैधता के साथ आता है। यह पैक लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देता है। इसमें प्रतिदिन 2GB डाटा और 100 एसएमएस/दिन की सुविधा भी है। यह योजना मेसर्स ऑनमोबाइल ग्लोबल लिमिटेड द्वारा प्रोग्रेसिव वेब ऐप (पीडब्ल्यूए) पर चैलेंजेस एरेना मोबाइल गेमिंग सेवा के साथ आती है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 769 रुपये

कंपनी का प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस प्रदान करता है। पैक में 84 दिनों की वैधता और प्रतिदिन 2GB डाटा भी मिलता है। इसके अलावा, यह पैक बीएसएनएल ट्यून्स, इरोज नाउ एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन, हार्डी मोबाइल गेम्स सर्विसेज, चैलेंजेस एरेना मोबाइल गेमिंग सर्विस, लिस्टन म्यूजिक, लोकधुन, जिंग, एस्ट्रोटेल और गेमऑन सेवाओं के साथ मुफ्त में आता है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 1,999 रुपये

बीएसएनएल का 1,999 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमेंपूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉलिंग मिलती है। साथ ही, प्रतिदिन 3GB डाटा की भी सुविधा है। एक बार सीमा समाप्त होने के बाद भी यूजर्स 80Kbps की कम स्पीड के साथ इंटरनेट सर्फ कर सकते हैं। प्रीपेड प्लान पूरे वर्ष के लिए अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज, लोकधुन कंटेंट और इरोस नाउ सदस्यता के साथ मुफ्त पीआरबीटी प्रदान करता है।