
दिल्ली स्थित ईवी निर्माता कंपनी Komaki ने भारत में दो नए हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter launch in india) लॉन्च किए हैं। कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए बैटरी वाली स्कूटी के नाम Komaki Z DT 3000 और Komaki LY हैं। वहीं, लॉन्च के साथ ही दोनों ई-स्कूटर कंपनी की साइट पर सभी फीचर्स और कीमत के साथ लिस्ट भी हो गए हैं। आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले कंपनी ने ऐलान किया था कि इस साल के अंत तक चार और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करेगी। आइए आगे आपको इन दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत, सेल और रेंज के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
प्राइस
अगर बात करें प्राइस की तो Komaki DT 3000 को कंपनी ने 1,22,500 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। वहीं Komaki LY की कीमत 88000 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) है। Z DT 3000 को कंपनी ने Metal Grey, Translucent Blue, Jet Black और Bright Red कलर में पेश किया है। वहीं, LY को Garnet Red, Jet Black, और Metal Grey कलर में लॉन्च किया गया है। इसे भी पढ़ें: 2 जून को इंडिया आ रही Kia EV6 Electric Car, सिंगल चार्ज में देगी 528km की रेंज

इन दो प्रोडक्ट के लॉन्च के साथ कोमाकी इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में अब दो ई-रिक्शा के साथ 18 स्मार्ट और हाई-स्पीड ईवी हो गए हैं। ये लॉन्च कंपनी की आक्रामक आरएंडडी गतिविधियों, और उत्पादन क्षमता के साथ-साथ भारतीय बाजार में लगातार बदलती मांगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शा रहा है।
बैटरी और रेंज
कोमाकी डीटी 3000 की बात करें तो इसमें 3000V BLDC मोटर और 62V52AH की पेटेंट एडवांस लिथियम बैटरी मौजूद है। वहीं, कोमाकी डीटी 3000 की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा व सिंगल चार्ज पर 220 किमी तक की रेंज देती है। वहीं, कोमाकी एलवाई फुल चार्ज करने पर 80-90 किमी तक की रेंज मिलती है। इसे भी पढ़ें: सिंगल चार्ज पर 100Km की रेंज देंगी ये बैटरी वाली साइकिल, देखें बेस्ट Electric Cycles की लिस्ट
लेटेस्ट वीडियो
फीचर्स
अगर बात करें इन इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की तो इसमें डिस्क ब्रेक, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, ब्लूटूथ स्पीकर, सेल्फ-डायग्नोसिस इंस्ट्रूमेंट, रिवर्स असिस्ट, रिमोट लॉक, टेलिस्कोपिक शॉकर, नॉइज फ्री फंक्शनिंग और क्रूज कंट्रोल मौजूद है जो इन्हें दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से बेहतर बनाता है।



















