विंडोज और मैक लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें? यहां जानें सबसे आसान तरीका

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/02/laptop-me-screenshot-kaise-le.jpg

अक्सर आपने अपने मोबाइल पर स्क्रीनशॉट कैप्चर किया होगा जो कि काफी आसान होता है। लेकिन, इसी स्क्रीनशॉट को जब लैपटॉप पर कैप्चर करना होता है तो कई लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं होती। आपको बता दें कि विंडोज और मैकओएस लैपटॉप दोनों ही स्क्रीनशॉट को कैप्चर करने के लिए अपने तरीके या कमांड होते हैं और यदि आप उनके साथ अच्छी तरह से वाकिफ नहीं हैं, तो आगे हमने आपको दोनों ही लैपटॉप पर सक्रीनशॉट लेने के तरीकों के बारे में जानकारी दी है।

विंडोज 10 लैपटॉप / पीसी पर स्क्रीनशॉट कैसे लें

1. Windows लैपटॉप पर प्रिंट स्क्रीन की मदद से स्क्रीनशॉट लेना

इस ऑप्शन से आप दोनों Windows 10/ 7-पावर्ड लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

2. Alt+PrtScn की मदद से एक्टिव window पर स्क्रीनशॉट कैप्चर करना

3. किसी एक पोर्शन को कैप्चर करने के लिए Windows key+Shift+S को एक साथ प्रैस करना होगा।

4. Windows key+PrtScn की मदद से सीधा सेव करें स्क्रीनशॉट

5. Windows key+G से कैसे लें स्क्रीनशॉट

macOS laptops/ PCs पर कैसे लें स्क्रीनशॉट

macOS में भी कई ऑप्शन मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। आइए आगा आपको इनके बारे में बताते हैं।

1. Command+Shift+3

macOS laptops/ PCs में एक साथ Command+Shift+3 को प्रैस कर सबसे आसनी से स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। इस तरीके से आप पूरी स्क्रीन को कैप्चर कर सकते हैं।

2. Command+Shift+4

अगर आप स्क्रीन के किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट चाहते हैं, तो cmd + shift + 4 का इसेतमाल एक साथ कर सकते हैं। 

3. Command+Shift+5

 5. Command+Shift+6

यह ऑप्शन सिर्फ टच बार के साथ आने वाले MacBook वर्जन के लिए यूज किया जा सकता है।

MacOS लैपटॉप पर लिए गए सभी स्क्रीनशॉट डेस्कटॉप (डिफ़ॉल्ट रूप से) सेव होते हैं। हालांकि, आप जो भी ड्राइव / फ़ोल्डर पसंद करते हैं वहां इन स्क्रीनशॉट को सेव कर सकते हैं। इसके लिए आपको कमांड-शिफ्ट -5 दबाने पर -> ऑप्शन पर जाना होगा और सेव लोकेशन चुननी होगी। इसके बाद भविष्य में कैप्चर किए जाने वाले सभी स्क्रीनशॉट उस फ़ोल्डर या ड्राइव में सेव हो जाएंगे।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या हम लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कर सकते हैं?

विंडोज में पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने का यह सबसे आसान तरीका है। आपको अपने कंप्यूटर के कीबोर्ड पर Print Screen (PrtScn) बटन दबाना है। वहीं, मैक में स्क्रीनशॉट लेने के कई तरीके हैं।

क्या स्क्रीनशॉट फोटो की तरह ही होता है?

स्क्रीनशॉट कोई फोटो नहीं है। दरअसल, इसे कभी भी कैमरे/लेंस से नहीं लिया जाता है। इसलिए यह हाई रिजॉल्यूशन वाला नहीं होता।