
Lava का नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया था। जिसकी सेल 19 मार्च यानी आज से ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर शुरू कर दी गई है। किफायती कीमत और दमदार फीचर्स के साथ यह फोन बजट सेगमेंट में ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है।
कीमत की बात करें तो Lava Bold 2 5G के सिंगल 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर्स के तहत इसे 12,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस पर बैंक ऑफर और ईएमआई जैसी सुविधाओं का लाभ भी लिया जा सकता है।
डिजाइन की बात करें तो Lava Bold 2 5G को स्लिम और प्रीमियम लुक के साथ पेश किया गया है। इसकी मोटाई करीब 7.55mm है, जिससे यह हाथ में काफी हल्का और स्टाइलिश महसूस होता है। फोन के बैक पैनल पर हॉरिजेंटल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, फ्रंट में पंच-होल डिजाइन दिया गया है। यह स्मार्टफोन Feather White और Midnight Black जैसे दो कलर ऑप्शन में मिलेगा।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.67 इंच का HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में खास फीचर माना जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए एक्सपीरियंस दे सकता है।
कैमरा सेक्शन में Lava Bold 2 5G के बैक पर 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें Sony सेंसर शामिल है। इसके साथ एक सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
स्टोरेज के मामले में यह स्मार्टफोन 6GB RAM के साथ आता है, जिसमें 6GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है। यानी यूजर्स को कुल मिलाकर 12GB तक RAM जैसा एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसके साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो USB Type-C के जरिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Lava Bold 2 5G फोन Android 15 पर आधारित क्लीन एंड्राइड एक्सपीरियंस के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसमें कोई भी अनचाहे ऐप्स या विज्ञापन नहीं मिलते हैं। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। Lava इस डिवाइस के साथ फ्री होम सर्विस भी ऑफर कर रही है, जो इसे और खास बनाती है।
अगर आप कम बजट में अच्छा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Lava Bold 2 5G बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। वहीं, इसके विकल्प के तौर पर iQOO Z10 Lite, realme P4x और Tecno Spark Go 5G जैसे स्मार्टफोंस को भी देखा जा सकता है।











