Lava लाया सस्ता मुड़ने वाला फोन, जानें क्या है खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/11/lava-flip-new.jpg

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava एक नया और शानदार फोन लेकर आई है। इस फोन को कंपनी ने लावा फ्लिप के नाम से पेश किया है जो कि फ्लिप फीचर फोन है। लावा के इस नए फीचर फोन लावा फ्लिप बेहद कम दाम में लॉन्च किया गया है, जो कि इस फ्लिप फोन के चाहने वालों के लिए इस फेस्टिव सीजन बेस्ट डील कहा जा सकता है। आइए आगे जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ।

लुक

लावा फ्लिप की सबसे खास बात है इसका लुक है। डिवाइस को लाल और नीले रंग में लॉन्च किया गया है जो कि काफी आकर्षक है। फोन में बॉडी के साथ ही कीपैड भी सेम कलर का है। इसमें कैमरा सेटअप भी दिया गया है, जिससे इसका लुक और निखर जाता है। इसे भी पढ़ें: Samsung ने चीनी कंपनियों की छुट्टी, Lava भी बना भारतीयों का पसंदीदा मोबाइल ब्रांड

22 भाषाओं का सपोर्ट

लावा फ्लिप की एक खास बात ये है कि इसमें हिंदी, इंगलिश, पंजाबी, गुजराती, बंगाली, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ समेत 22 भारतीय भाषाओं में मैसेज भेज सकते हैं। इसके अलावा फोन में टॉर्च, वायरलेस एफएम और नंबर टॉकर जैसे फीचर्स भी हैं। इतना ही नहीं फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी दी जा रही है।

स्पेसिफिकेशन्स

Lava Flip की में 2.4 इंच का डिस्प्ले लगा है और इसकी बॉडी पोलीकार्बोनेट की बनी है। डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फोन में 1200 mAh की बैटरी लगी है, जो कि कंपनी के अनुसार सिंगल चार्ज पर 3 दिन चल सकती है। इस फोन की मेमरी 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। लावा फ्लिप में वीजीए कैमरा के साथ ही ब्लिंक कॉल नोटिफिकेशन एलईडी भी है। इसे भी पढ़ें: Lava लाया दुनिया का पहला बुखार मापने वाला फोन, बिना छुए ही बॉडी टेंपरेचर बता देगा यह सस्ता इंडियन मोबाइल

कीमत और उपलब्धता

लावा फ्लिप को 1,640 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन को Red और Blue कलर में पेश किया गया है। अगर बात करें उपलब्धता की तो इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेजन के साथ ही रिटेल स्टोर पर भी जल्द बिक्री शुरू हो जाएगी। हालांकि, सेल डेट को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।