नए साल में नया धमाका करने के लिए Lava ला रही है 4 सस्ते ‘इंडियन’ फोन, चाइनीज कंपनी को होगी परेशानी

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Lava BeU को इंडिया में पेश कर दिया है। इस फोन को खास तौर पर महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें क्रिस्टल स्टड डेकोरेशन और फ्लोरल स्पीकर मैश का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। वहीं, इस फोन के लॉन्च के बाद Lava ने हमें जानकारी दी है कि कंपनी चार नए स्मार्टफोन अगले महीने 7 जनवरी से पहले लॉन्च करने वाली है। इस जानकारी के साथ ही खुद कंपनी ने 91मोबाइल्स को बताया कि 4 फोन के साथ एक एक्सेसरीज भी पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी एक्सेसरीज के तौर पर एक स्मार्ट बैंड मार्केट में लाएगी।
20 हजार से कम होगी कीमत
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अगले महीने एक वर्चुअल इवेंट के दौरान अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कीमत को लेकर कंपनी ने जानकारी दी है कि लॉन्च किए जाने वाले 4 फोन्स की कीमत 20,000 से कम होगी। इसे भी पढ़ें: Lava मोबाइल की फैक्ट्री में बनने शुरू हुए Nokia स्मार्टफोन, क्या बदलेगा इंडिया का स्मार्टफोन बाजार
चाइनीज कंपनियों को मिलेगी चुनौती
अगर लावा 20 हजार रुपए के अंदर फोन्स को पेश करने की योजना बना रही है तो यह साफ है कि कंपनी शानदार फीचर्स वाले फोन के दम पर शाओमी-रियलमी जैसी चाइनीज कंपनियों को चुनौती देने के लिए कमर कस चुकी है। अब तक मार्केट में कंपनी बजट कैटगरी के अंदर ही फोन्स को पेश करती आ रही है। इसे भी पढ़ें: Lava लाया सस्ता मुड़ने वाला फोन, जानें क्या है खूबियां
ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन होगी सेल
नए लावा स्मार्टफोन को कंपनी ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों ही माध्यमों पर खरीद के लिए उपलब्ध कर सकती है। ऑनलाइन मार्केट की बात की जाए तो इस समय इंडिया में Xiaomi, Vivo और Oppo जैसी कंपनियों का कब्ज़ा है। लावा काफी समय से ऑफलाइन मार्केट में डील कर रही है।
लावा बीयू स्मार्टफोन
Lava BeU की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें वॉटर-ड्रॉप नॉच 6.08-इंच का एचडी+ (720×1,560 पिक्सल) डिसप्ले है जो कि 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर काम करेगा। इसके अलावा फोन का डिसप्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड होगा लावा ने इस फोन को 2GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। लावा बी यू में 1.6GHz octa core प्रोसेसर लगा है जो कि IMG8322 GPU के साथ आता है।