घर पर फोन बनाने के 50,000 रुपए देगी ये इंडियन कंपनी, ऐसे करें कॉन्टेस्ट के लिए अप्लाई

वर्तमान में भारत-चीन गतिरोध और आत्मनिर्भर भारत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आह्वान घरेलू कंपनियों के लिए चमकने का एक बड़ा अवसर है। देश की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा उनमें से एक है। कंपनी जल्द ही इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वोकल फॉर लोकल को ध्यान में रखते हुए लावा भारतीयों को घर पर ही फोन बनाने का एक शानदार ऑफर दे रही है। इतना ही नहीं इसके लिए कंपनी ने एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है। अगर आप यह कॉन्टेस्ट जीत जाते हैं तो प्राइज के तौर पर विनर को 50,000 रुपए तक का कैश दिया जाएगा।
अनूठी पहल
लावा इंटरनेशनल के प्रोडक्ट हेड तेजिंदर सिंह ने एक बयान में कहा “इस अनूठी पहल के माध्यम से, हम अपने देश के युवाओं को इस राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाने के लिए एक मंच देना चाहते हैं। हम उन लोगों को इनवाइट कर रहे हैं जो अपनी रचनात्मकर कौशल की मदद से शानदार डिजाइन की पेशकश करते हैं।’ इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने ऑफलाइन रिटेलर्स को दी आधी खुशी आधा ग़म, जानें कैसे?
जानें क्या है कॉन्टेस्ट
मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Lava ने डिजाइन इन इंडिया कॉन्टेस्ट की घोषणा की है जो कि अपने आप में एक शानदार पहल है। इस कॉन्टेस्ट की मदद से कंपनी पूरे देश के इंजिनयिंग के स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल को हिस्सा लेने के लिए अमंत्रित कर रही है। फोन बनाने के दौरान लावा की टीम उन पर नजर रखेगी।
यहां करें रजिस्ट्रेशन
लावा ने इस कॉन्टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। अगर आप भी इसमें पार्टिसिपेट करना चाहते हैं तो 2 जुलाई से लेकर 9 जुलाई, 2020 तक इसके लिए रजिस्टर करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन इस लिंक पर क्लिक कर किया जा सकता है। वहीं, छात्रों के अलावा वर्किंग प्रोशनल भी इस कॉनटेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। प्राइस की बात करें तो टॉप तीन विनिंग टीम्स को लावा में प्री-प्लेसमेंट इंरव्यू के मौके के अलावा 50 हजार रुपए, 25 हजार रुपए और 15 हजार रुपए के कैश प्राइज भी देगी। इसे भी पढ़ें: TikTok बैन से बढ़ी इन देशी ऐप्स की डिमांड, डेली शिफ्ट हो रहे लाखों भारतीय, यहां देखें पूरी लिस्ट
तीन हिस्सों में होगा कॉन्टेस्ट
यह कॉन्टेस्ट तीन पार्ट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें आइडिएशन, प्रोटोटाइप तैयार करना और प्रेजेंटेशन शामिल होगा। इन तीनों अलग-अलग पार्ट्स पर कॉन्टेस्ट का ओयजन किया जाएगा। कंपनी के अनुसार इस कॉन्टेस्ट से वोकल और लोकल को बढ़ावा मिलेगा।