4120 mAh बैटरी और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Lava Z53, कीमत 4,829 रुपए

इंडियन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava ने कुछ समय पहले ही बाजार में Z सीरीज के अंदर अपने Lava Z71 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 6,299 रुपए थी। वहीं, अब कंपनी ने अपनी Z सीरीज को बढ़ाते हुए Lava Z53 फोन को लॉन्च किया है। आइए आगे आपको फोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर जानकारी देते हैं।
डिजाइन
Lava Z71 की तरह ही Z53 को कपंनी की ओर से ड्यू ड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फ्रंट पैनल पर तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस है वहीं नीचे ही ओर थोड़ा चौड़ा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर बीच में ‘ड्यू’ ड्रॉप नॉच मौजूद है, जिसमें सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा फोन को रियर पर डुअल कैमरा वर्टिकल दाईं ओर मौजूद है।
कीमत
Lava Z53 को कंपनी की ओर से एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट है। अगर बात करें कीमत की तो कंपनी ने इसे
4,829 रुपए में पेश किया है। इसके साथ ही फोन में रिलायंस जियो यूजर्स को 1200 रुपए का इंस्टैंट कैशबैक और 50जीबी इंसटैंट डाटा मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Lava Z53 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इस फोन में 6.1-इंच आईपीएस ड्यू ड्रॉप नॉच डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही फोन फोन में डुअल VoLTE सपोर्ट के अलावा डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है। साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।
डिवाइस में रैम व स्टोरेज मॉडल के साथ ही प्रोसेसर की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। कंपनी की ऑफिशियल साइट पर फिलहाल इसकी स्पेसिफिकेशन्स दिखाई नहीं दे रही हैं। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही फोन के प्रोसेसर और रैम व स्टोरेज की जानकारी देगी।
इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4120एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह दो दिन तक चलेगी। वहीं, फोन में रियर पर फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में फ्रंट कैमरा को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।