6.3-इंच की 2के डिसप्ले वाला लेईको का स्मार्टफोन आया सामने

Join Us icon

चीनी कंपनी लेईको को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि कंपनी अपने चार कैमरे वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे एक्स10 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। वहीं अब कंपनी के एक और नए स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है जिसमें फोन की इन-हैंड फोटोज़ के साथ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया गया है।

एंडरॉयड प्योर पर छपी खबर के अनुसार लेईको का नया फोन ले एक्स920 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। इस नए लीक में फोन की स्पे​सिफिकेशन्स फोन की सेटिंग्स में ही दिखाई गई है। इस लीक के अनुसार लेईको का यह नया फोन 6.3-इंच की 2के डिसप्ले से लैस होगा।

लीक के अनुसार यह फोन 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ पेश किया जा सकता है, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर कार्य करेगा। फोन में ग्राफिक्स के लिए ऐड्रिनो 530 जीपीयू भी दिया जा सकता है। लेईको अपने इस फोन को कंपनी के यूआई के साथ एंडरॉयड मार्शमेलो पर पेश कर सकती है।

4जीबी रैम और 13-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस लॉन्च

फोन के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो लेईको के इस फोन में डुअल रियर कैमरा हो सकता है जिसमें से एक सेंसर 22.5-मेगापिक्सल का होगा। वहीं एलईडी फ्लैश के साथ इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया जा रहा है।

लेईको के इस फोन को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी।