
Lenovo ने इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया टैबलेट डिवाईस पेश किया है जिसे Lenovo Tab P11 Pro नाम के साथ बाजार में उतारा गया है। यह एक फ्लैगशिप डिवाईस है जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। 11.5 इंच डिसप्ले और 8,600एमएएच बैटरी के साथ ही यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम चिपसेट पर रन करता है। लेनोवो टैब पी11 प्रो में एलटीई और वाईफाई दोनों तरह की सर्विसेज का एक्सेस किया जा सकता है तथा साथ ही यह डिवाईस कीबोर्ड से भी अटैच हो सकता है।
Lenovo Tab P11 Pro
लेनोवो टैब पी11 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 2560 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 11.5 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 2के ओएलईडी पैनल पर बनी है। कंपनी ने अपने फोन को डॉल्बी विज़न तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है तथा इसकी स्क्रीन 500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
Lenovo Tab P11 Pro को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो एंडरॉयड 11 रेडी टू अपडेट के साथ आया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 8नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 618 जीपीयू दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A12 होने वाला है इंडिया में लॉन्च, बजट होगा 15,000 से कम
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लेनोवो टैब पी11 प्रो डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी आरजीबी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी आईआर कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है।
Lenovo Tab P11 Pro 4जी एलटीई के साथ ही वाईफाई भी सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 8,600एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है।
कीमत व सेल
Lenovo Tab P11 Pro को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कीमत की बात करें तो लेनोवो टैब पी11 प्रो को 44,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो Slate Grey कलर में 14 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा।























