Mahindra की नई इलेक्ट्रिक कार इस नाम से कर सकती है एंट्री, आनंद महिंद्रा ने दिया हिंट

Join Us icon

भारत समेत दुनियाभर में गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों का इन दिनों फ़ोकस इलेक्ट्रिक व्हीकल पर है। पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दाम और पर्यावरण को लेकर बढ़ती चिंता के चलते इलेट्रिक व्हीकल आज दुनिया की ज़रूरत बन गई हैं। भारत की प्रमुख कार कंपनी Mahindra भी उन कंपनियों में शामिल है जो भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने को लेकर ज़ोर-शोर से तैयारी कर रही है। इंडियन इलेक्ट्रिक कार मार्केट में महिंद्रा भले ही दूसरी कंपनियों से पीछे हो लेकिन कंपनी में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने को लेकर ग़ज़ब का उत्साह है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का इलेक्ट्रिक व्हीकल में काफ़ी दिलचस्पी है।

‘Doring’ इलेक्ट्रिक कार

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने रॉय डोरिंग की फ़ोर्ड इलेक्ट्रिक कार वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो 1968 का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा लिखते हैं कि कभी भी अपने समय से आगे रहने से मत डरो…। इसके साथ ही आनंद महिंद्रा लिखते हैं कि उनका मानना है कि Doring नाम की इलेट्रिक व्हीकल इस महान विचार के लिए शानदार श्रद्धांजलि होगी।

कौन है रॉय डोरिंग

आनंद महिंद्रा ने जैसे ही यह ट्वीट किया तो ओटोमोटिव इंडस्ट्री में यह वायरल होने लगा है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि महिंद्रा एक नई इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रहा है जिसका नाम ‘Doring’ हो सकता है। माना जाता है कि रॉय डोरिंग पहले व्यक्ति थे जिन्होंने इंटरनल कम्बंशन इंजन को इलेट्रिक कार में कन्वर्ट किया था।

फोर्ड की कार को इलेक्ट्रिक में किया कन्वर्ट

ford-doring
महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें 1959 100E Ford Prefect कार दिखाई दे रही है जिसे रॉय डोरिंग ने इलेक्ट्रिक मॉडल में बदल दिया था। कहा जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह ऑस्ट्रेलिया की पहली इलेट्रिक सेडान कार थी। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि डोरिंग द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल में कंवर्ट की गई 51 कार में से यह आखिरी कार थी। इस इलेक्ट्रिक कार को 2018 में सिडनी में आयोजित Australia Day CARnivale में पहली बार दिखाया गया था। यह भी पढ़ें : Exclusive : OPPO A16 की भारत में जल्द होगी एंट्री, कम बजट में मिलेंगे शानदार फीचर्स

70KM की रेंज और 60Kmph की टॉप स्पीड

यह कार फ़ोर्ड की चार सिलेंडर पेट्रोल मोटर वाली कार थी जिसे रॉय डोरिंग ने इलेट्रिक कार में कंसर्ट किया था। डोरिंग ने फ़ोर्ड की इस कार में 13 Exide बैटरी और 3 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई थी। इस कार को घर में लगे 240V सॉकेट से चार्ज किया किया जा सकता है। फुल चार्ज होने में यह 3 से 8 घंटे का समय लेती थी। इसके साथ ही यह कार 70 km की रेंज ऑफर करती थी। इसके साथ ही कार की टॉप स्पीड 60 kmph थी। यह भी पढ़ें : Facebook के बाद Xiaomi ने पेश किया Smart Glasses, मिलेंगे कैमरा से लेकर रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे फीचर

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here