SmartPhone के बाद अब Jio के इंटरनेट से चलेगी इस कंपनी की कार!, जानें कैसे और क्या है पूरा मामला

Join Us icon

शानदार टेक्नोलॉजी से लैस कार बनाने वाली कंपनी MG Motor India इस हफ्ते इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) स्पेस में भारत के प्रमुख डिजिटल सर्विसेस प्रोवाइडर Jio के साथ साझेदारी का एलान किया है। ऑटो-टेक पायोनियर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूती करते हुए एमजी मोटर इंडिया अपनी आने वाली मिड-साइज एसयूवी में जियो के आईओटी सॉल्युशन इनेबल्ड आईटी सिस्टम का सीमलेस इंटिग्रेशन मुहैया कराएगा। दरअसल, कंपनी अपनी अपकमिंग कार में Jio के IoT सॉल्यूशन द्वारा इनेबल्ड आईटी सिस्टम का इस्तेमाल कर ग्राहकों को बेहतर टेक्नोलॉजी प्रोवाइड करना चाहती है।

एमजी मोटर ने एक बयान में कहा कि एमजी की आगामी मध्यम आकार की एसयूवी के ग्राहकों को न केवल महानगरों में बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी के साथ-साथ जियो के व्यापक इंटरनेट पहुंच से लाभ होगा। वहीं, कंपना का कहना है कि जियो का नए जमाने का कनेक्टेड व्हीकल सॉल्युशन हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी का एक कॉम्बिनेशन है जो यूजर्स को चलते-फिरते वाहनों और लोगों को ट्रेंडिंग इन्फोटेनमेंट और रियल-टाइम टेलीमैटिक्स तक पहुंचने में सक्षम बनाता है।

Photo Credit: autocarindia
Photo Credit: autocarindia

जियो के निदेशक और अध्यक्ष किरण थॉमस ने कहा कि Jio के eSIM, IOT और स्ट्रीमिंग समाधान MG उपयोगकर्ताओं को रीयल-टाइम कनेक्टिविटी का उपयोग करने में सक्षम करेंगे। आपको याद दिला दें कि एमजी मोटर इंडिया ने भारत में अपनी यात्रा देश की पहली इंटरनेट से कनेक्टेड कार – एमजी हेक्टर के लॉन्च के साथ शुरू की थी।

jio-1

इस पार्टनरशिप पर एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा कि टेक्नोलॉजी और इनोवेशन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कनेक्टेड कार स्पेस का नेतृत्व कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर-ड्रिवन डिवाइसों पर फोकस बढ़ने का ट्रेंड देखा जा रहा है और आईओटी स्पेस में जियो जैसे टेक-इनोवेटर के साथ हमारी वर्तमान साझेदारी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एमजी मोटर को एक टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गौरतलब है कि कार निर्माता एमजी हेक्टर ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कई ऐसे फीचर लॉन्च किए जो पहली बार सामने आए हैं। इसने इंटरनेट/कनेक्टेड कारों, ऑटोनोमस स्तर एक एडीएएस (ADAS) टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक कारों की उपभोक्ता मांग को बढ़ाया।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here