8 हजार रुपये से कम का फोन होगा HMD Bold! मिल सकता है 50MP कैमरा, 90Hz स्क्रीन और 5,000mAh बैटरी

Join Us icon

एचएमडी ब्रांड से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपना सस्ता स्मार्टफोन बाजार में लाने की तैयारी में है। लीक के अनुसार कंपनी HMD Bold लॉन्च करेगी जो 8 हजार से कम का मोबाइल फोन होगा। इस सस्ते स्मार्टफोन की कीमत सहित मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स की इंटरनेट पर शेयर कर दी गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं। अपकमिंग एचएमडी मोबाइल में 6GB RAM, 5000mAh Battery और 50MP Camera मिलने की बात सामने आई है।

HMD Bold प्राइस (लीक)

  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹7,999
  • 6GB RAM + 256GB Storage – ₹9,999

लीक के अनुसार एचएमडी बोल्ड भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसके बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है जिसका रेट 7,999 रुपये बताया गया है। वहीं टॉप वेरिएंट को 9,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलेगी। इस हिसाब से HMD Bold ब्रांड का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन सकता है। सामने आए लीक के अनुसार सस्ता स्मार्टफोन एचएमडी बोल्ड Blue और Brown कलर में इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

HMD Bold स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.74″ 90Hz Display
  • UNISOC T7200 CPU
  • 6GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 5,000mAh Battery
  • 20W Fast Charging

डिस्प्ले : लीक के अनुसार एचएमडी बोल्ड स्मार्टफोन 6.74-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह एचडी+ डिस्प्ले होगी जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया जाएगा। वहीं इस लो बजट स्मार्टफोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है।

प्रोसेसर : HMD Bold सस्ता स्मार्टफोन होगा और इसमें लो बजट मोबाइल चिपसेट दिया जाएगा। लीक की मानें तो कंपनी इस मोबाइल फोन यूनिसोक टी7200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारेगी। यह 12एनएम मोबाइल चिपसेट है जो 1.6GHz क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

मेमोरी : यह सस्ता एचएमडी मोबाइल दो रैम मॉडल्स में लाया जा सकता है। लीक के अनुसार यूजर्स इस फोन को 4जीबी रैम और 6जीबी रैम के साथ खरीद पाएंगे और इनमें 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज मिलेगी। उम्मीद कर सकते हैं कि मेमोरी कार्ड का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए एचएमडी बोल्ड स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 0.08 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए HMD Bold को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक की मानें तो इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 20वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here