
लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला को लेकर खबर सामने आई थी कंपनी जल्द ही बजट सेगमेंट में एक नए स्मार्टफोन मोटो ई7 प्लस की घोषणा करने वाली है। Motorola का यह बजट स्मार्टफोन बुधवार को लॉन्च होने वाला था, लेकिन कंपनी ने इस लॉन्च को टाल दिया है। हालांकि, इस दौरान फोन के स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत की जानकारी ऑनलाइन सामने आ गई है। तो आइए जानते हैं कि मोटोरोला के इस नए बजट स्मार्टफोन में कंपनी क्या खास देने वाली है।
डिजाइन
Moto E7 Plus कंपनी की ओर से बजट कैटगरी में पेश किया जाएगा जो कि इसके डिजाइन से साफ दिखाई देता है। फोन के फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच होगा। इसके अलावा फोन के पीछे की तरफ एक स्क्वेयर मॉड्यूल में डुअल-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पर मोटोरोला लोगो के साथ दिया जाएगा, जो कि कई मोटो फोन पर हम पहले देख चुके हैं।
हार्डवेयर
विनफ्यूचर की एक रिपोर्ट के अनुसार फोन में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, मोटो E7 प्लस में 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज होगी। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ Moto G9 Plus आया सामने, लॉन्च से पहले ही हो गया वेबसाइट पर लिस्ट
बैटरी
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। लेकिन, इसमें फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट नहीं होगा। यह फोन 10 वॉट के चार्जर के साथ आएगा। इसके अलावा फोन को चार्ज करने के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया जाएगा। वहीं, फोन एंडरॉयड 10 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड मोटोरोला के My UX इंटरफेस और मोटो ऐक्शन्स के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: Motorola का सबसे सस्ता 5G फोन Moto One हुआ लॉन्च, जानें 6 कैमरे और 5000mAh बैटरी वाले इस फोन का प्राइस
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में स्क्वेयर मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ अपर्चर f/1.7 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में अपर्चर f/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
कीमत
फोन की कीमत 149 यूरो (लगभग 13 हजार रुपए) है। Moto E7 Plus को ब्लू और ऑरेंज कलर ऑप्शन में सेल के लिए पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके ऑफिशियल लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द इसे पेश किया जाएगा।























