शटरशिल्ड डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ मोटो ज़ेड 2 फोर्स, नहीं टूटेगी इसकी स्क्रीन

Join Us icon

टेक कंपनी मोटोरोला ने अपने रग्ड स्मार्टफोन मोटो ज़ेड फोर्स के अपग्रेडेड वर्ज़न मोटो ज़ेड 2 फोर्स को पेश कर दिया है। न्यूयार्क में एक ईवेंट के माध्यम से मोटोरोला द्वारा इस डिवाईस को पेश किया गया है जो आगामी 10 अगस्त में वहां सेल के लिए जाएगा। कंपनी की ओर इस फोन की कीमत 710 डॉलर रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 45,700 रुपये है।

नोकिया 3310 का 3जी वेरिएंट होगा लॉन्च, जानकारी आई सामनें

फोर्स सीरीज़ के पहले वाले फोन की तरह यह फोन भी कंपनी की शटरशिल्ड डिसप्ले पर पेश किया गया है जो फोन की स्क्रीन को मजबूती प्रदान करती है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 5.5-इंच की क्वॉडएचडी डिसप्ले के साथ मल्टीलेअर डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन की एक्टीरियर तकनीक इसे स्क्रैचप्रूफ बनाती है।

moto-z2-force-1

मोटो का यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्र्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इसे 4जीबी और 6जीबी रैम के दो ​वेरिएंट में बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12-मेगापिक्सल के आरजीबी और मोनोक्रोम सेंसर से लैस है।

एप्पल आईफोन 8 और सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को टक्कर देने गूगल ला रहा है दमदार फोन

साथ ही कंपनी ने नए 360-डिग्री कैमरा मोटो मोड को भी पेश किया है जो मोटो ज़ेड सीरीज़ के सभी डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। मोटो ज़ेड 2 फोर्स में 4जी सपोर्ट के साथ ही डुअल सिम और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,730एमएएच की बैटरी दी गई है।