Motorola Edge 40 इंडिया प्राइस हुआ लीक, 23 मई को होगा भारत में लॉन्च

Join Us icon

Motorola कंपनी आने वाली 23 मई को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto Edge 40 लॉन्च करने जा रही है। यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में पहले ही ऑफिशियल हो चुका है जिसके चलते फोन स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पहले ही सामने है। वहीं आज भारत में एंट्री होने से पहले ही इस मोटोरोला फोन का प्राइस भी लीक के जरिये सामने आ गया है।

मोटोरोला ऐज 40 प्राइस लीक

Motorola Edge 40 इंडिया प्राइस की जानकारी फ्लिपकार्ट प्रोमोशनल बैनर के जरिये सामने आई है जिसे एक ट्वीटर यूजर ने अपनी प्रोफाइल पर शेयर किया है। इस बैनर पर फोन की कीमत 27,999 रुपये लिखी गई है। हालांकि हमें उम्मीद है कि यह फोन का इफेक्टिव प्राइस होगा जो सभी ऑफर्स तथा स्कीम को लागू किए जाने के बाद बनेगा। यानी फोन की वास्तविक लॉन्च कीमत इससे अधिक देखने को मिल सकती है।

Motorola Edge 40 price in india leaked before 23 may launch date

मोटोरोला ऐज 40 स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले – Motorola Edge 40 स्मार्टफोन 6.55 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह स्क्रीन 1200निट्स ब्राइटनेस तथा एचडीआर10+ जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।
  • प्रोसेसर – मोटोरोला ऐज़ 40 में प्रोसेसिंग के लिए 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल फोन 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। बता दें कि यह मोटो फोन 14 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 40 price in india leaked before 23 may launch date

  • कैमरा – फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल 1/1.5-इंच सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मैक्रो विज़न अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी – Motorola Edge 40 में पावर बैकअप के लिए 4,400एमएएच बैटरी दी गई है जो 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। इसके साथ ही यह मोटोरोला फोन 15वॉट वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में यह फोन पूरे दिन का बैकअप देने की क्षमता रखता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here