
मोटोरोला ने आज अपने भारतीय फैंस को खुश करते हुए लेटेस्ट और स्लीम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन पहले ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका था लेकिन, कंपनी ने भारत में इसे अधिक एडवांस और पावरफुल बनाकर पेश किया है। मोटोरोला इसे ultra-thin फोन कह रही है क्योंकि इसकी मोटाई सिर्फ 5.99mm है। नए मोटोरोला ऐज 70 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
मोटोरोला ऐज 70 पेंसिल से भी पतला फोन है। यह 6 मिलिमीटर से भी पतला मोबाइल थिकनेस के मामले में Apple और Samsung के फ्लैगशिप फोंस को भी टक्कर देता है। बता दें कि iPhone Air की मोटाई केवल 5.64mm और Galaxy S25 Edge की थिकनेस सिर्फ 5.8mm है। वहीं Motorola Edge 70 5.99mm थिकनेस के साथ आया है। यानी स्लीम डिजाइन के मामले में बराबरी करने की कोशिश करता है। वहीं मिड-रेंज में यह 5.75mm थिकनेस वाले Tecno Spark Slim को भी चुनौती देता है। मोटोरोला ऐज 70 बेहद हल्का है इसका वजन सिर्फ 159 ग्राम है।
कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस है। वहीं शुरुआती सेल में इसपर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी पाया जा सकता है। मोटोरोला ऐज 70 23 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा और इसे Pantone क्यूरेटेड Bronze Green, Lily Pad व Gadget Gray कलर में खरीदा जा सकेगा। लगे हाथ बता दें कि 8GB + 128GB के साथ Tecno Pova Slim फोन इंडिया में 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन 2712 × 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह pOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Water Touch Technology भी दी गई है।
Motorola Edge 70 5G फोन क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला मोबाइल चिपसेट है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह छोटी लग सकती है लेकिन स्लीम डिजाइन के साथ समझौता करना ही पड़ेगा।
फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज 70 5जी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जो 120° एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Motorola Edge 70 5G फोन 68W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे MIL-STD 810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है। यानी इस फोन की बॉडी मजबूत है जो जमीन पर गिरने पर भी सुरक्षित रहेगी और तेज गर्मी व सर्दी भी झेल सकेगी। वहीं साथ ही यह स्लीम फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है।
















