
Motorola ने अपने Edge 70 स्मार्टफोन का Cloud Dancer Special Edition पेश किया है। इसे Pantone के कलर ऑफ द ईयर 2026 के साथ तैयार किया गया है। ब्रांड ने Pantone ही नहीं बल्कि Swarovski के साथ भी हाथ मिलाया है। जिससे फोन को लग्जरी और आकर्षक फिनिश मिलती है। कुल मिलाकर इसमें रिफाइंड टेक्सचर, प्रीमियम मटेरियल और बढ़िया डिजाइन दी गई है। आइए, आगे Motorola Edge 70 Cloud Dancer Swarovski Edition की डिटेल्स जानते हैं।
Pantone द्वारा चुना गया 2026 का कलर Cloud Dancer सॉफ्ट, वाइट और शांतिपूर्ण शेड है। जो आज के डिजिटल ओवरलोड के बीच क्लैरिटी और स्लो-पेस्ड लाइफस्टाइल की झलक देता है।
Motorola ने इसी थीम को फोन के बैक पैनल में खूबसूरती से बनाया है। बैक पैनल पर मौजूद लेदर-इंस्पायर्ड पैटर्न, उसके ऊपर जड़े Swarovski Crystals और उनकी शानदार चमक फोन को आकर्षक और बेहद प्रीमियम लुक देती है। यानी Edge 70 का यह डिजाइन उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है जो शांत, क्लासी और डिजाइन-केंद्रित स्मार्टफोन पसंद करते हैं।
ब्रांड का दावा है कि यह एडिशन टेक्नोलॉजी की ओर नया सोचने का तरीका पेश करता है। इसमें डार्क रंगों के बजाय फील, टच और टेक्सचर है। इसके स्लिम फॉर्म फैक्टर, हल्के वजन और Crystal detailing इसे उन लोगों के लिए खास बनाते हैं जो स्मार्टफोन को सिर्फ डिवाइस नहीं, बल्कि स्टाइल एलिमेंट के रूप में पसंद करते हैं।
फीचर्स की बात करें तो यह स्पेशल एडिशन स्टैंडर्ड Motorola Edge 70 के स्पेसिफिकेशंस पर ही आधारित है। जिसे ग्लोबली अक्टूबर में उतारा गया था। इसमें 50MP हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा सेटअप लगाया गया है। जो डिटेल्ड और क्लियर फोटो प्रदान कर सकता है। साथ ही Moto AI फीचर्स फोन को ग्राहकों के उपयोग के हिसाब से एडाप्ट होने में मदद करते हैं। परफॉरमेंस, डिस्प्ले, बैटरी और बिल्ड सभी स्टैंडर्ड वैरियंट के समान ही रखा गया है।
कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि इसे किन देशों में लॉन्च किया जाएगा साथ ही कीमत भी सामने नहीं आई है। केवल इतना कंफर्म हुआ है कि यह मॉडल चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में उपलब्ध होगा।
Motorola Edge 70 Cloud Dancer Swarovski Edition उन यूजर्स के लिए है जो डिजाइन, टेक्सचर और लुक को ज्यादा मानते हैं। अगर कोई यूजर शांत और ब्रांडेड कलाबोरेशन वाले स्मार्टफोन की तलाश में है, तो यह एडिशन उन्हें खास लग सकता है।
यदि आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो साधारण से अलग दिखे, लग्जरी क्रिस्टल डिटेलिंग मिले और Pantone की सिग्नेचर डिजाइन फिलॉसफी भी मिले तो Motorola Edge 70 Cloud Dancer Swarovski Edition अच्छा विकल्प हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। इसकी उपलब्धता और अन्य डिटेल्स आते ही हम आपको अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।














