Motorola Edge 70 भारत में 15 दिसंबर को होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर डिजाइन और फीचर्स कंफर्म

Join Us icon

Motorola ने आखिरकार अपने अगले प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन Motorola Edge 70 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह भारत में 15 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने पहले ही इसके डिजाइन को टीज किया था। वहीं, अब Flipkart माइक्रोसाइट पर फोन के सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स सहित डिजाइन की जानकारी दे दी है। आइए, आगे डिवाइस की डिटेल्स देते हैं।

माइक्रोसाइट के अनुसार Motorola Edge 70 को भारत में अल्ट्रा-थिन और रग्ड डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। फोन सिर्फ 5.99mm अल्ट्रा-थिन होगा और इसका वजन 159 ग्राम होगा। इसमें एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम, टेक्सचर्ड बैक पैनल और तीन Pantone-क्यूरेटेड कलर्स Lily Pad, Gadget Grey और Bronze Green शामिल होंगे।

motorola-edge-70-india-launch-date-

Motorola Edge 70 5G में IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और Smart Water Touch सपोर्ट भी मिलेगा। जिससे यह पानी या बारिश में भी टच रिस्पॉन्स दे पाएगा। डिस्प्ले के लिए इसमें 6.7-इंच Extreme AMOLED 1.5K पैनल दिया जाएगा। जिसकी पीक ब्राइटनेस 4500निट्स तक जाती है। ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए Dolby Atmos सपोर्ट मिलेगा।

कैमरा की बात करें तो Motorola Edge 70 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो विजन सेंसर का डुअल सेटअप होगा। वहीं, फ्रंट में भी 50MP Quad Pixel सेल्फी कैमरा मौजूद रहेगा। कैमरा ऐप में कई Moto AI फीचर्स शामिल होंगे। जैसे एआई एक्शन शॉट, एआई अडेप्टिव स्टेबिलाइजेशन, एआई ग्रुप शॉट और एआई सिग्नेचर स्टाइल आदि। खास बात यह है कि फोन सभी लेंस से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा।

थर्मल मैनेजमेंट के लिए Motorola Edge 70 में Vapour Cooling Chamber होगा। परफॉरमेंस की बात करें तो Edge 70 भारत में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

बैटरी के मामले में 5000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी जाएगी। जबकि ग्लोबल वैरियंट में 4800mAh साइज है। यह बैटरी 31 घंटे की लगातार वीडियो प्लेबैक क्षमता का दावा करती है। वहीं, चार्जिंग में 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।

AI इंटीग्रेशन Motorola Edge 70 फोन की सबसे बड़ी खासियत मानी जा सकती है। Motorola इसमें Google Gemini, Microsoft Copilot, Perplexity और Moto AI का मल्टी-प्लेटफार्म सपोर्ट देगा। फोन में AI Image Studio, AI Playlist Studio, और Moto AI Assist जैसी कई सुविधाएं होंगी। जो मेमोरी कैप्चर, लाइव ट्रांसक्रिप्शन, कॉन्टेक्स्टुअल सजेशंस और स्मार्ट समरीजेशन जैसे क्षमता प्रदान करती हैं।

फोन में Google Photos के Circle to Search, Magic Eraser और Magic Editor का भी सपोर्ट होगा। डिवाइस Smart Connect 3.0 के जरिए फोन को पीसी मिररिंग, डिवाइस के बीच ऐप कंटिन्यूटी और टीवी पर कंटेंट कास्टिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सॉफ्टवेयर के तौर पर फोन Hello UI (Android 16) पर काम करेगा। इसके साथ ही ब्रांड 3 साल के OS अपडेट व 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगा।

Motorola Edge 70 प्रीमियम मिड-रेंज ग्राहकों को टारगेट कर सकता है। जो स्लिम डिजाइन, AI फीचर्स, प्रीमियम बिल्ड, बेहतर कैमरा क्वालिटी और ब्राइट डिस्प्ले चाहते हैं। वहीं, लॉन्च के बाद यह भारत में OnePlus Nord 5, Samsung Galaxy A36 और Vivo V60e जैसे मॉडल्स को टक्कर दे सकता है। यह आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। हम लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।


Motorola Edge 70 Price
Rs. 28,444
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here