
Motorola ने पिछले हफ्ते ही टेक मार्केट में अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए ‘ऐज़ 20‘ सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे जिन्होंने Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Pro और Motorola Edge 20 Lite नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली थी। अटरेक्टिव लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स वाले इस मोबाइल फोंस के बाद अब Lenovo अधिकृत मोटोरोला एक और नया स्मार्टफोन Moto Edge S Pro लॉन्च करने जा रही है जो आने वाली 5 अगस्त को टेक मार्केट में दस्तक देगा।
Motorola Edge S Pro के लॉन्च की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक वेईबो हैंडल के जरिये दी है। मोटोरोला ने दरअसल वेईबो पर अपने नए फोन के लिए चुने जाने वाले ब्रांड एम्बेसडर की जानकारी दी है लेकिन इस पोस्ट में ‘moto edge s pro’ फोन का नाम भी सामने आया है। यह स्मार्टफोन जनवरी महीने में लॉन्च हुए Motorola Edge S का ही अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। आपको याद दिला दें कि मोटो ऐज़ एस दुनिया के पहले Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट वाले 5G Phone के रूप में आया था।
Moto Edge S Pro की स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स के जरिये मिली जानकारी के अनुसार मोटोरोला ऐज़ एस प्रो स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट पर ही लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिए जाने की बात कही गई है। Moto Edge S Pro में इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी देखने को मिल सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स 5 अगस्त को ही सामने आ पाएगी। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 में हुआ भयंकर ब्लास्ट, डिस्प्ले से लेकर रियर पैनल तक के उड़े परखच्चे
Motorola Edge 20 Lite की स्पेसिफिकेशन्स
मोटो ऐज 20 लाइट की बात करें तो इस फोन को 6.67 इंच की पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया है जिसके सेल्फी कैमरे से लैस होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है तथा यह होल बॉडी पार्ट से थोड़ा दूर हटकर है। Motorola Edge 20 Lite की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश पर काम करती है तथा साथ ही 10-bit color, DCI-P3 color space और HDR जैसे फीचर्स से लैस है।
Motorola Edge 20 Lite को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो माय यूएक्स के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का Dimensity 720 चिपसेट दिया गया है। यूरोप में यह नया मोटोरोला फोन एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जिसमें 8 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। ऐज़ 20 लाइट स्मार्टफोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटोरोला ऐज़ 20 लाइट ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। गौरतलब है कि फोन के वाइड एंगल लेंस मैक्रो शॉट्स लेने में भी सक्षम है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Motorola Edge 20 Lite को कंपनी ने वॉटर-रिपेलन्ट डिजाईन पर बनाया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 30वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यहां बता दें कि मोटोरोला ऐज़ 20 सीरीज़ के तीनों फोन 2 साल की एंडरॉयड ओएस अपडेट के साथ आए हैं यानी Android 12 और Android 13 रोलआउट होते ही ये फोन उसपर अपडेट हो जाएंगे।
























