
Motorola कंपनी अपनी नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह मोटोरोला मोबाइल कंपनी की ‘एक्स’ सीरीज़ में जोड़ा जाएगा तथा Moto X40 नाम के साथ लॉन्च होगा। Lenovo executive Chen Jin ने मोटोरोला मोटो एक्स40 स्मार्टफोन को ऑफिशियली टीज़ कर दिया है और हिंट दे दिया है कि यह मोबाइल फोन दिसंबर 2022 में मार्केट में एंट्री लेगा। Moto X40 सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा तथा बाद में अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Moto X40 Launch
मोटो एक्स40 को लेकर खबर सामने आई है कि यह मोबाइल फोन अगले महीने यानी दिसंबर में चीन में लॉन्च कर दिया जाएगा। लेनेवो एग्जीक्यूटिव जिन द्वारा माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर टीज़र ईमेज शेयर की गई है जिसमें फोन के नाम और लॉन्च का खुलासा किया गया है। इस फोटो में फोन की हल्की झलक भी दिखाई गई है तथा मोटो एक्स40 को मोबाइल फोंस का SUV बताया गया है। कंपनी अधिकारी ने यह भी बता दिया है कि Moto X40 IP68 रेटिंग के साथ आएगा जो इसे वॉटरप्रूफ बनाएगा।

Moto X40 specifications
मोटोरोला एक्स40 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स व मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगी। लीक के अनुसार इस मोटोरोला मोबाइल का डायमेंशन 161.3×73.9×8.5एमएम और वज़न 196 ग्राम होगा। यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S23 Series कब होगी लॉन्च? जानें इस सवाल का जवाब यहां
Moto X40 में प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आ चुकी है। वहीं सर्टिफिकेशन साइट्स व रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मोटोरोला मोटो एक्स40 18जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा। यह फोन का सबसे बड़ा मॉडल होगा जिसके साथ 12जीबी रैम व 8जीबी रैम भी दी जाएगी। इन स्मार्टफोंस वेरिएंट को 512जीबी स्टोरेज, 256जीबी स्टोरेज तथा 128जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola Moto X40 में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। इस कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस और 12 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर दिया जा सकता है जो 4एक्स ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए मोटो एक्स40 में 4,950एमएएच या फिर 4,450एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है। बताते चलें कि चीन में लॉन्च होने जा रहे Moto X40 स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में Moto Edge 40 Pro नाम के साथ उतारे जाने की चर्चा भी बाजार में फैली हुई है। लेकिन कंपनी की आधिकारिक घोषणा से पहले इसे पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।










