Motorola One Action की तस्वीर आई सामने, ऐसा होगा डिजाइन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/08/motorola-one-action.jpg

मोटोरोला वन विज़न को लॉन्च करने के बाद मोटोरोला मार्केट में एक और एंडरॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कुछ महीनों से Motorola One Action के बारे में कई बार जानकारी सामने आ रही है। वहीं, हाल ही में हैंडसेट को बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया था, जिसके बाद फोन का डिज़ाइन रेंडर लीक हुए थे। अब मोटोरोला वन एक्शन की तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे फोन के डिजाइन और कलर वेरिएंट की जानकारी मिली है।

इंडियन टिप्सटर इशान अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोन की तस्वीर शेयर किया है। शेयर की गई तस्वीरों के अनुसार फोन को दो कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिनमें व्हाइट और ब्लूइश ग्रीन कलर शामिल होंगे। इसके अलावा मोटोराल वन एक्शन की ग्राफिक्स से बनी इस फोटो में फोन के फ्रंट और रियर पैनल का डिज़ाइन दिखाई दिया है। इसे भी पढ़ें: Motorola One Macro की जानकारी आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

डिजाइन

Motorola One Action को कंपनी द्वारा पंच-होल डिसप्ले ​पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि मोटोरोला वन एक्शन कंपनी का दूसरा पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन होगा। Motorola One Vision के रूप में कंपनी ने अपना पहला पंच-होल डिसप्ले वाला फोन पेश किया था। Motorola One Action की ही बात करें तो फ्रंट पैनल पर फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा।

कुछ समय समय पहले इस महीने ही Motorola One Action को एंड्रॉयड इंटरप्राइज़ रेकमेंडेड डिवाइस वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, यह इस बात का संकेत है कि हैंडसेट को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Motorola One Action को 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1,080 x 2,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। एंडरॉयड वन ओएस के साथ ही प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में सैमसंग का एक्सनॉस 9609 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं साथ ही ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी72 जीपीयू देखने को मिल सकता है। इसे भी पढ़ें: Motorola One Action के लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशन्स, NBTC पर हुआ लिस्ट
Motorola One Action फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर होंगे जिनमें से एक सेंसर की क्षमता 117डिग्री वाइड एंगल की होगी। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 12.6-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। गूगल कंसोल पर Motorola One Action को 4जीबी रैम के साथ दिखाया गया है तथा इस वेरिएंट में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज लिखी गई है। लीक के अनुसार फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है तथा Motorola One Action को ब्लू, गोल्ड और व्हाईट कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

सोर्स