Motorola Razr 2026 टीज, 29 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च, देखें लुक और संभावित फीचर्स

Join Us icon

Motorola ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 2026 को टीज करना शुरू कर दिया है। जिसे भारत सहित ग्लोबल मार्केट में Razr 70 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के लेटेस्ट टीजर में 29 अप्रैल की तारीख का जिक्र हुआ है। हालांकि, यह भी संभव है कि ब्रांड इस दिन से स्टेप-बाय-स्टेप डिटेल्स रिवील कर सकता है। आइए, अब तक आई जानकारी विस्तार से जानते हैं।

डिजाइन की बात करें तो आगामी Motorola Razr 2026 पूर्व मॉडल Motorola Razr 60 जैसा ही नजर आता है। इसमें बड़ा कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो डुअल रियर कैमरा के चारों तरफ फैला हुआ है। इसके साथ फोन ब्राउन, ग्रीन और पर्पल जैसे कलर ऑप्शंस में देखा गया है, जिसमें नीचे की तरफ टेक्सचर्ड फिनिश दी गई है, जिससे यह बंद होने पर भी प्रीमियम लुक देता है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो 29 अप्रैल को इसका ग्लोबल लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसके बाद मई में नॉर्थ अमेरिका में इसकी उपलब्धता शुरू हो सकती है। भारत सहित अन्य बाजारों में यह डिवाइस इस साल की दूसरी तिमाही के अंत तक आ सकता है। Motorola ने पूर्व में भी अपने फ्लिप फोंस को इस समय ही बाजार में उतारा था।

लीक स्पेसिफिकेशंस के अनुसार Razr 2026 में 6.9-इंच का AMOLED फोल्डेबल इनर डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7450X चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है, जो इसे फ्लैगशिप के बजाय अपर मिड-रेंज कैटेगरी में रखता है। कैमरा सेटअप में 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, बैटरी करीब 4,800mAh की हो सकती है, जो क्लैमशेल फोल्डेबल्स के हिसाब से बेसिक मानी जा सकती है।

टीजर से यह भी पता चला है कि फोन में मेटल फ्रेम और टेक्सचर्ड बैक पैनल मिलेगा। जबकि पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए जाएंगे। यह डिवाइस बड़े बदलाव के बजाय हल्के बदलाव के साथ नजर आ रहा है।

motorola-razr-70-epto-listing-european-price

कीमत की बात करें तो लीक के अनुसार Motorola Razr 2026 की शुरुआती कीमत $799.99 (करीब 75,000 रुपये) बताई जा रही है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट के लिए हो सकती है। हालांकि भारत में इसकी कीमत अलग हो सकती है, क्योंकि पिछले साल Razr 60 को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ऐसे में नया मॉडल भी ग्लोबल प्राइस से कम में आ सकता है।

फोल्डेबल मार्केट में जहां Samsung की Galaxy Z Flip सीरीज का दबदबा रहता है, वहीं, Motorola अपने कम प्राइस, बड़े और ज्यादा यूजेबल कवर डिस्प्ले के जरिए ग्राहकों को लुभा सकता है। आगामी Motorola Razr 2026 उन ग्राहकों के लिए बढ़िया हो सकता है, जो स्टाइल, कॉम्पैक्ट डिजाइन और फ्लिप फोन देख रहे हैं। यदि आप इसे लेना चाहें तो इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर लेटेस्ट खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here