
Motorola ने अपने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola razr fold की भारत में पहली सेल शुरू कर दी है। यह डिवाइस Flipkart पर आकर्षक एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी ग्राहकों को पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है, जिससे इसकी कीमत कम हो जाती है। आइए आगे कीमत, ऑफर्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देखते हैं।
Motorola razr fold के 12GB + 256GB वैरियंट की Flipkart सेलिंग प्राइस 1,49,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 16GB + 512GB मॉडल 1,59,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ कंपनी ने 16GB + 512GB FIFA Edition भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये है।
Flipkart पर चल रहे ऑफर के तहत ग्राहकों को पुराने डिवाइस पर 40,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू और अतिरिक्त 10,000 का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके बाद 12GB मॉडल की कीमत 99,999 रुपये तक पड़ सकती है। वहीं, 16GB मॉडल 1,09,999 रुपये और FIFA Edition 1,19,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी दे रही है, जिसमें शुरुआती EMI 5,556 प्रति माह रहेगी।
Motorola razr fold में 8.1-इंच का LTPO extreme AMOLED मेन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2484 x 2232 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट वाला है। इसके साथ फोन में 6.6-इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। दोनों डिस्प्ले Dolby Vision, HDR10+ और 10-बिट कलर सपोर्ट से लैस हैं।
परफॉरमेंस के लिए Motorola razr fold में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो TSMC के 3nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ Qualcomm Adreno A829 GPU और Hexagon NPU मिलता है। यह डिवाइस Android 16 पर रन करता है और कंपनी ने 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। स्टोरेज तकनीक के मामले में फोन LPDDR5X RAM और UFS 4.1 सपोर्ट के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola razr fold में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYTIA 828 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP Sony LYTIA 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, Dolby Vision रिकॉर्डिंग और Ultra HDR सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 20MP और 32MP के दो फ्रंट कैमरे मौजूद हैं।
पावर बैकअप के लिए Motorola razr fold फोल्डेबल फोन में 6000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 43 घंटे से ज्यादा बैटरी बैकअप दे सकता है। डिजाइन की बात करें तो फोन की मोटाई ओपन होने पर सिर्फ 4.55mm है और इसका वजन 243 ग्राम रखा गया है। यह IP48 और IP49 रेटिंग के साथ आता है।
Motorola razr fold फोन में Moto AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें Catch me up, Remember this, Recall और Image Studio जैसे टूल शामिल हैं। इसके अलावा इसमें Google Gemini सपोर्ट, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, Sound by Bose ट्यूनिंग, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Motorola razr fold का मुकाबला भारतीय बाजार में Samsung Galaxy Z Fold7 और आगामी Vivo X Fold 6 जैसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोंस से होगा। हालांकि मौजूदा एक्सचेंज ऑफर्स और EMI प्लान्स की वजह से यह डिवाइस कम कीमत में फोल्ड फोन देख रहे लोगों के लिए ज्यादा अच्छा विकल्प बन सकता है। यदि आप भी फोल्डेबल डिवाइस ढूंढ रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स पर हर टेक अपडेट के लिए बने रहें।











