Motorola Razr Fold भारत में 13 मई को होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर

Join Us icon

Motorola ने आखिरकार अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया साइट एक्स के जरिए बताया है कि यह प्रीमियम फोल्डेबल फोन 13 मई को भारतीय बाजार में एंट्री करेगा। बता दें कि इससे पहले यह ग्लोबल मार्केट में आ चुका है। वहीं, इंडिया में लॉन्च के बाद यह फोन Flipkart, Motorola India की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

अगर ग्लोबल मॉडल के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Motorola Razr Fold प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। फोन में 6.6-इंच का pOLED आउटर डिस्प्ले दिया गया है, जो 2520×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Ceramic 3 प्रोटेक्शन मिलता है। वहीं, अंदर की तरफ 8.1-इंच का बड़ा LTPO फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2484×2232 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ UTG प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

परफॉरमेंस के लिए Motorola Razr Fold में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा भी Motorola Razr Fold की बड़ी खासियत है। फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आउटर स्क्रीन पर 32MP कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20MP कैमरा मौजूद है। डिवाइस 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr Fold Android 16 पर काम करता है। कंपनी इस फोन के साथ 7 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है। इसके अलावा डिवाइस में Motorola Pen Ultra सपोर्ट और IP48/49 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स भी हैं।

भारत में लॉन्च होने के बाद Motorola Razr Fold का मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold7 और Google Pixel 10 Pro Fold जैसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Motorola का अब तक का सबसे महंगा और प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। हम 13 मई को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here