Motorola Razr Fold का भारत में लॉन्च कंफर्म, Flipkart पर लाइव हुआ टीजर

Join Us icon

Motorola ने MWC 2026 के दौरान अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold पेश किया था। यह डिवाइस ग्लोबली अलग-अलग बाजारों में आ चुका है। वहीं, अब इस लेटेस्ट फोल्ड फोन को भारत में एंट्री मिलने वाली है। इसे लेकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर टीजर लाइव हो गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

आगामी Motorola Razr Fold के लिए भारत में आधिकारिक लैंडिंग पेज लाइव हो चुका है, जहां “coming soon” लिखा हुआ देखा जा सकता है। इसके साथ ही एक “notify me” ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे ग्राहकों को इसकी जानकारी मिल पाएगी। यानी कंपनी भारत में इस प्रीमियम फोल्डेबल को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है और इसकी एंट्री इसी महीने संभव है। उम्मीद है जल्द ही लॉन्च डेट भी शेयर की जा सकती है। इसके साथ ही बता दें कि फोन ग्लोबल बाजार में आए फीचर्स के साथ ही आ सकता है।

ग्लोबल मॉडल के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Motorola Razr Fold में 6.6-इंच का pOLED आउटर डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2520×1080 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। इस डिस्प्ले को Gorilla Glass Ceramic 3 से प्रोटेक्शन दिया गया है। वहीं, अंदर की तरफ 8.1-इंच का बड़ा LTPO डिस्प्ले है, जो 2484×2232 रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें UTG प्रोटेक्शन भी मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए Motorola Razr Fold डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। पावर के लिए इसमें 6000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड, 50W वायरलेस और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप भी Motorola Razr Fold फोन की बड़ी खासियत है। इसमें OIS के साथ 50MP का Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (122-डिग्री FOV) और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, 32MP का फ्रंट कैमरा आउटर डिस्प्ले पर और 20MP का इनर कैमरा भी मिलता है। यह डिवाइस 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr Fold फोन Android 16 पर काम करता है और कंपनी इसमें 7 साल तक Android अपडेट्स और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है। इसके अलावा Motorola Pen Ultra सपोर्ट और IP48/49 रेटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे और प्रीमियम बनाते हैं।

भारत में लॉन्च होने के बाद Motorola Razr Fold फोन Vivo X Fold 6 और Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसे अपकमिंग फोल्डेबल्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। बता दें कि यह mototola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल है। इसलिए देखना कि भारतीय बाजार में डिवाइस को यूजर्स कितना पसंद करते हैं। अगर इसकी कीमत सही रहती है तो यह बढ़िया विकल्प बन सकता है। हम आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर टेक से जुड़ी खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here