
NBPDCL यानी नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लि. के कंज्यूमर हैं, तो कंपनी आपको घर बैठी ऑनलाइन बिजली बिल चेक करने और उसका पेमेंट करने की सुविधा देती है। आप NBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से न सिर्फ बिली चेक (NBPDCL bill check online) कर सकते हैं, बल्कि पेमेंट रिसिप्ट, बिजली बिल की हिस्ट्री आदि भी देख सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं बिल चेक करने का तरीकाः
NBPDCL बिजली बिल कैसे देखें ऑनलाइन (नंबर से)
एनबीपीडीसीएल (NBPDCL) का बिजली बिल देखने के लिए आप नीचे दिए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप-1: सबसे पहले आपको एनबीपीडीसीएल (NBPDCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
स्टेप-2: यहां आपको Instant Payment विकल्प के तहत ‘View & Pay Bill’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप-3: इसके बाद आपको अपना ‘CA Number’ दर्ज करना होगा, फिर ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
स्टेप-4: आपको पेमेंट पेज पर भेज दिया जाएगा। यहां ‘View Bill’ को सलेक्ट करें। अब आप पीडीएफ फॉर्मेट में एनबीपीडीसीएल बिल चेक कर सकते हैं।
NBPDCL बिजली बिल का भुगतान कैसे करें (Online)
एनबीपीडीसीएल बिल चेक करने के बाद उसका भुगतान भी करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप-1: ऊपर बताए गए स्टेप को फॉलो हुए आपको बिजली बिल चेक करना है। फिर उसका भुगतान करने के लिए कंज्यूमर आईडी, कंज्यूमर नेम और रिचार्जेबल अमाउंट दर्ज करें।
स्टेप-2: मोबाइल नंबर और वह अमांउट दर्ज करें जिसे आप रिचार्ज करना चाहते हैं। फिर पेमेंट गेटवे को सलेक्ट कर लें।
स्टेप-3: फिर ‘Confirm Payment’ पर क्लिक करें। बिल भुगतान करने से पहले सभी डिटेल की पुष्टि जरूर कर लें।
स्टेप-4: अंत में ग्राहक को पेमेंट स्टेटस ‘Success’ के रूप में दिखाई देगी।
NBPDCL बिल डाउनलोड pdf कैसे करें
NBPDCL का बिजली बिल डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप-1: NBPDCL की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको payment receipt पेज पर जाना होगा।
स्टेप-2: आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर यह ऑप्शन Instant Payment के तहत मिलेगा। फिर आपको ‘Print Receipt’ को सलेक्ट करना है।
स्टेप-3: यहां पर आपको अपना ‘CA Number’ और ‘Captcha’ दर्ज करना होगा।
स्टेप-4: अब आप ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-5: बिजली बिल को डाउनलोड करने के लिए ‘Print’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
NBPDCL bill history कैसे चेक करें?
NBPDCL बिल हिस्ट्री चेक करने के लिए आपको नोर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लि. (North Bihar Power Distribution Company Limited) की वेबसाइट पर जाने के बाद कंज्यूमर नंबर (customer number) की मदद से लॉगइन करना है। इसके बाद आपको ‘View & Pay Bill’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर कंज्यूमर नंबर दर्ज करने बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। यहां पर आप वर्तमान बिजली बिल के साथ पिछले छह माह का बिल भी देख पाएंगे।
NBPDCL बिजली बिल helpline number
NBPDCL के संबंधित किसी भी तरह जानकारी के लिए नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर : 1912
हेल्पलाइन नंबर : 0612-2504745
ईमेल आईडी: [email protected]
NBPDCL वेबसाइटः https://www.nbpdcl.co.in/(S(fzbfodh1kstvoaqnxmeu2buy))/frmGrievances.aspx
सवाल-जवाब (FAQs)
मैं NBPDCL में अपनी शिकायत कैसे दर्ज करा सकता हूं?
अब आप एनबीपीडीसीएल टोल फ्री हेल्पलाइन 1800 3456 198 या 1912 पर उनके कामकाजी घंटों के दौरान कॉल कर सकते हैं।
NBPDCL में सीए नंबर क्या है?
सीए एक पहचान संख्या है और यह आपको प्रतिस्पर्धा ब्यूरो में आवेदन करने पर मिलेगी।
मैं पिछले महीने का बिजली बिल कैसे प्राप्त कर सकता हूं?
आप NBPDCL की वेबसाइट पर आसानी से चेक कर सकते हैं और ‘View & Pay Bill’ पर क्लिक कर सकते हैं। अपना उपभोक्ता नंबर टाइप करें और फिर अपना वितरण सर्कल नंबर दर्ज करें। बिल हिस्ट्री चुनें और पिछले छह माह का बिल प्राप्त कर सकते हैं।
मैं अपने एनबीपीडीसीएल बिल के लिए भुगतान रसीद कैसे जेनरेट कर सकता हूं?
आप होम पेज पर View/Print Receipt का चयन करें, फिर सीए नंबर दर्ज करें। अब व्यू और फिर प्रिंट करें का चयन करके भुगतान रसीद जेनरेट कर सकते हैं।
एनबीपीडीसीएल क्या है?
एनबीपीडीसीएल का मतलब नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (View/Print Receipt) है, जो बिहार सरकार द्वारा नियंत्रित एक पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम) है।
क्या मैं एनबीपीडीसीएल का अपना बिजली बिल ऑनलाइन देख और भुगतान कर सकता हूं?
हां, आप एनबीपीडीसीएल की वेबसाइट https://nbpdcl.co.in/ के माध्यम से अपना बिजली बिल ऑनलाइन देख और भुगतान कर सकते हैं।
क्या बिजली बिल का भुगतान ऑफलाइन करने का कोई तरीका है?
हां, आप बिजली बिल का भुगतान निकटतम एनबीपीडीसीएल कार्यालय में जाकर या किसी भी खास ड्रॉप बॉक्स में चेक जमा करके ऑफलाइन कर सकते हैं।























