6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और 50MP कैमरा वाला 5G फोन iQOO Z11 Lite, 19499 रुपये में लॉन्च

Join Us icon

टेक ब्रांड आइकू ने आज भारतीय बाजार में अपना नया और सस्ता 5जी फोन पेश किया है। कंपनी की ओर से iQOO Z11 Lite 5G इंडिया में लॉन्च दिया गया है जो 6500mAh battery, 44W फास्ट चार्जिंग, 50MP Camera, 6GB RAM और MediaTek Dimensity 6300 की पावर के साथ आया है। आइकू ज़ेड11 लाइट 20 हजार से कम का 5जी फोन है जिसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, प्राइस और सेल के ​जुड़ी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO Z11 Lite 5G की बैटरी

आइकू ज़ेड11 बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में तगड़ी 6500mAh Battery लगाई गई है। कंपनी ने इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। ब्रांड की मानें तो फोन में मौजूद Super Battery Saving Mode ऑन करने के बाद सिर्फ 1% बैटरी बचने पर भी तकरीबन 30 मिनट की 4G Call, 12 मिनट की Instagram स्क्रॉलिंग, 8 मिनट की Whatsapp की चैटिंग और 6 मिनट का Google Maps एक्सेस पाया जा सकता है।

iQOO Z11 Lite 5G मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। ब्रांड के मुताबिक सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में ही 7 घंटे से ज्यादा का Online Video प्लेबैक मिल सकती है। यह स्मार्टफोन Reverse Charging तकनीक से लैस है जिसके चलते इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। वहीं आइकू ने ज़ेड11 लाइट में Bypass Charging 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो हैवी परफॉर्मेंस में फोन चार्ज करने पर करंट को बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड की ओर ट्रांसफर कर देती है।

iQOO Z11 Lite 5G की स्पेसिफिकेशन्स

आइकू ज़ेड11 लाइट 5जी फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की HD+ स्क्रीन पर लाया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो LCD पैनल पर बनी है। इस फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होगा। कंपनी ने इसे Greasy Hand और Wet Hand फीचर से लैस किया है जिसके चलते गीले और चिकने हाथों से भी स्क्रीन टच को ​बिना परेशानी इस्तेमाल किया जा सकता है।

iQOO Z11 Lite 5G को एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS 6 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते 5जी फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह तकरीबन दो साल पुराना मोबाइल प्रोसेसर है जो 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है और 2.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 5,74,553 AnTuTu score अचीव कर चुका है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस नए आइकू 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT505C सेंसर मौजूद है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Z11 Lite 5G फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

iQOO Z11 Lite 5G फोन AI Superlink तकनीक से लैस है जो लो नेटवर्क एरिया में सिग्नल स्ट्रेंथ को 10% तक बूस्ट कर सकती है। यह मोबाइल एसजीएस सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनी है जिसके चलते जमीन पर गिरने के साथ भी फोन टूटेगा नहीं। वहीं स्मार्टफोन का डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। बताते चलें कि फोन के कैमरा मॉड्यूल में Dynamic Light भी लगी है जो नोटिफिकेशन्स इत्यादि पर चार तरह के कलर्स में चमकेगी।

iQOO Z11 Lite 5G का प्राइस

आइकू ज़ेड11 लाइट 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 19,499 रुपये है। वहीं यह 6GB RAM वाला 5G फोन 128GB और 256GB मेमोरी पर लाया गया है जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 21,499 रुपये और 24,499 रुपये है। इस सस्ते 5जी फोन को Midnight Blue और Solar Flame कलर में परचेज किया जा सकेगा।

शुरुआती सेल में कंपनी इस सस्ते 5जी फोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी देगी। इस छूट के बाद iQOO Z11 Lite 5G का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 17,999 रुपये पड़ेगा। यह डिस्काउंट HDFC और ICICI बैंक कार्ड्स पर मिलेगी। भारतीय बाजार में फोन की ब्रिकी 30 जुलाई से शुरू होगी जिसे कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग अमेजन से भी खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here