
Samsung Galaxy S23 FE के लॉन्च का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि कंपनी अपने फैन एडिशन सीरीज को इस साल लॉन्च नहीं होगा। वहीं, आपको याद दिला दें कि कंपनी ने गैलेक्सी एस 22 सीरीज के एस 22 एफई स्मार्टफोन को भी लॉन्च नहीं किया था, जिसके बाद कहा जा रहा था कि कंपनी अब एस 21 एफई के बाद एस 23 एफई को पेश करेगी। बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही एस 23 सीरीज के तहत गैलेक्सी एस 23, गैलेक्सी एस 23 प्लस और गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा को लॉन्च किया था।
टिप्सटर का दावा, S23 FE स्मार्टफोन लॉन्च मुश्किल
टेक जगत के फेमस टिपस्टर Roland Quandt (@rquandt) के मुताबिक Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन के इस साल लॉन्च होने की संभावना काफी कम है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या फोन को लॉन्च ही नहीं किया जाएगा। ऐसी संभावना है कि सैमसंग गैलेक्सी S23 FE मॉडल को छोड़ सकता है, ठीक उसी तरह जैसे उसने गैलेक्सी S22 FE के साथ किया था। हालांकि, कंपनी की ओर से इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसे बी पढ़ें: Samsung Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G फोन 16 मार्च को होंगे इंडिया में लॉन्च, वेबसाइट पर हुए लिस्ट
Sure doesn’t look like there’ll be an S23 FE this year.
— Roland Quandt (@rquandt) March 10, 2023
क्यूं नहीं लॉन्च होगा Galaxy S23 FE
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा मॉडल के प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए गैलेक्सी एस 22 एफई मॉडल को पेश नहीं किया था। स्मार्टफोन कंपनी ने पिछले साल गैलेक्सी S22 FE मॉडल की 3 मिलियन यूनिट बनाने का अनुमान लगाया था, लेकिन चिप की कमी और गैलेक्सी S22 अल्ट्रा की भारी मांग ने सैमसंग गैलेक्सी S22 FE डिवाइस को लॉन्च न करने के लिए प्रेरित किया था। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M14 5G फोन होगा इंडिया में लॉन्च, 6GB RAM के साथ सपोर्ट पेज हुआ लाइव
वहीं, अब हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी एस 23 सीरीज फोन भी काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में कंपनी S23 FE मॉडल को छोड़ने का प्लान भी बना सकती है। लेकिन, अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।









